मनोरंजन

अनुपमा: अंकुश-बरखा को कोर्ट में घसीटेगा अनुज

Bharti Sahu 2
15 Sept 2024 6:25 AM IST
अनुपमा:  अंकुश-बरखा को कोर्ट में घसीटेगा अनुज
x
अनुपमा: टीवी सीरियल अनुपमा में इन दिनों रोज नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में वनराज शाह फरार हो गया है और वनराज के पीछे तोषु शाह हाउस का मुखिया बनकर बैठा हुआ है। बीते एपिसोड में दिखाया गया था कि अनुज महीनों बाद अपनी कंपनी में जाता है और फिर वहां पर अपनी कंपनी की बुरी हालत के बारे में पता करता है। अनुज अंकुश से भी मिलता है और उसके खिलाफ जंग का ऐलान कर देता है। अनुज फैसला लेगा कि वह अंकुश-बरखा को कोर्ट में घसीटेगा। उसके मन में पहले महंगे वकील का नाम आएगा, लेकिन फिर अनु के साथ मिलकर वह फैसला लेगा कि किसी नए वकील को ये केस देकर मौका देंगे।
आशा भवन को बंद करवाएगा तोषु अनुपमा अनुज और बाकी लोगों को शांत करवाएगी। इसके बाद तोषु आशा बेन के बेटे से हाथ मिलाएगा और आशा भवन की डील करवाने की बात करेगा। दूसरी तरफ शाह परिवार और आशा भवन के लोग मिलकर गणपित विसर्जन करेंगे।
इसके बाद अनुपमा और बाकी लोगों से मिलने आशा बेन का बेटा आ जाएगा, जो हाउस टैक्स भरने की बात अनुपमा को बताएगा। वह अनु को बताएगा कि अगर आशा भवन का हाउस टैक्स नहीं भरा गया तो इसे खाली करना होगा। इसके बाद सभी के बीच आशा भवन को खाली करने को लेकर डर फेल जाएगा। सभी आशा भवन के बंद होने के बारे में सोचने लगेंगे।
Next Story