मनोरंजन

Nitesh Pandey: नहीं रहे एक्टर नितेश पांडे, जानें इनके बारे में...

jantaserishta.com
24 May 2023 11:23 AM IST
Nitesh Pandey: नहीं रहे एक्टर नितेश पांडे, जानें इनके बारे में...
x
मुंबई (आईएएनएस)| टॉप रेटेड टीवी शो 'अनुपमा' में धीरज कुमार की भूमिका निभाने वाले अभिनेता नितेश पांडे का 51 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अभिनेता को मंगलवार देर रात नासिक के पास इगतपुरी में दिल का दौरा पड़ा। तुरंत उनकी मौत हो गई।
नितेश ने 1990 में थिएटर से अपने सफर की शुरूआत की थी। 1995 में उन्हें 'तेजस' में एक जासूस की भूमिका मिली। उन्होंने 'मंजिलें अपनी अपनी', 'अस्तित्व..एक प्रेम कहानी', 'साया' और 'दुर्गेश नंदिनी' जैसे सीरियल में काम किया। उन्होंने टेलीविजन के अलावा फिल्मों में भी काम किया। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म 'खोसला का घोसला' में उनके काम को व्यापक सराहना मिली। उन्होंने 'ओम शांति ओम' और 'बधाई दो' में भी अभिनय किया।
उन्होंने टेलीविजन शो 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा' में भी काम किया और ड्रीम कैसल प्रोडक्शंस नाम से एक स्वतंत्र प्रोडक्शन हाउस भी चलाया। आखिरी बार 'अनुपमा' और 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा' में नितेश को देखा गया। वो दो दशकों से टेलीविजन इंडस्ट्री में एक लोकप्रिय चेहरा रहे हैं। वो उत्तराखंड के अल्मोड़ा कुमाऊं से थे।
अब उनके परिवार में उनकी अभिनेत्री-पत्नी अर्पिता पांडे हैं। दोनों एक टीवी शो 'जस्टजू' में मिले थे जिसके बाद साल 2003 में दोनों ने शादी कर ली। नितेश की शादी पहले अभिनेत्री अश्विनी कालसेकर से हुई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story