मनोरंजन

Anupama: अनुज, अंकुश और बरखा को देगा सजा

Bharti Sahu 2
13 Sept 2024 6:59 AM IST
Anupama: अनुज, अंकुश और बरखा को  देगा सजा
x

Anupama: अनुज और अनुपमा आध्या के साथ आशा भवन में रह रहे हैं जहां पर दोनों ही अपनी लाइफ में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। बीते एपिसोड में देखा गया था कि अनुज और अनुपमा एक गेम के दौरान रोमांटिक डांस करते हैं। इस अवसर पर मीनू और सागर को भी साथ में डांस करने का मौका मिलता है और ये चीज डॉली को बिल्कुल पसंद नहीं आती है। डॉली सागर को गरीब फटीचर सब कुछ बोलती है। तभी वहां पर अनुपमा आती है और सागर को मीनू का दोस्त बताती है लेकिन डॉली अनुपमा को भी सुना देती है और खुद को वनराज शाह से चार कदम आगे बताती है। इस दौरान सागर अनुपमा की झूठी कसम खाते हुए मीनू को दोस्त बता देता है।

अनुज को ऑफिस में देखकर पुराने एम्प्लॉय काफी खुश होते हैं और उसे कंपनी की खराब हालत के बारे में बताते हैं। अनुज को पता चलता है कि ऑफिस बंद होने की कगार पर है। दूसरी तरफ सागर बाला को सब कुछ बता देता है और अनुपमा को उस पर शक हो जाता है।

Next Story