मनोरंजन

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' में काम करेंगे अनुपम खेर

Rani Sahu
3 Jan 2023 7:06 PM GMT
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द वैक्सीन वॉर में काम करेंगे अनुपम खेर
x
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द वैक्सीन वॉर में काम करने जा रहे हैं। अनुपम खेर ने विवेक अग्निहोत्री की सुपरहिट फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में काम किया था। अब अनुपम खेर विवेक अग्निहोत्री के साथ फिर से काम करने जा रहे है। अनुपम खेर ने अपनी 534वीं के रूप में द वैक्सीन वॉर की घोषणा कर दी है।
अनुपम खेर ने विवेक अग्निहोत्री के साथ काम करने की जानकारी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर दी है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि अनुपम खेर अपनी अगली फिल्म का क्लैपबोर्ड लिए नजर आ रहे हैं, जिस पर फिल्म का नाम द वैक्सीन वॉर लिखा हुआ है। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर अनुपम खेर ने लिखा, मेरी 534वीं फिल्म का एलान।
विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित द वैक्सीन वॉर, आकर्षण और प्रेरणादायक, जय हिंद। पल्लवी जोशी द्वारा निर्मित यह फिल्म 15 अगस्त, 2023 को हिंदी सहित अंग्रेजी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, भोजपुर, पंजाबी, गुजराती, मराठी और बंगाली सहित 10 से ज्यादा भाषाओं में रिलीज होगी।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story