अनुपम खेर ने 'काली' फिल्म पोस्टर पर मचे बवाल के बीच किया ट्वीट, कहा- जय मां कलकत्ते वाली

इस वक्त लीना मणिमेकलाई अपनी फिल्म 'काली' के पोस्टर को लेकर विवादों में छाई हुई हैं। इसी बीच एक्टर अनुपम खेर ने एक मजेदार ट्वीट किया है, जिसे लीना और काली फिल्म के विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। लीना मणिमेकलाई के खिलाफ कई राज्यों में एफआईआर दर्ज करवाई जा चुकी है। सोशल मीडिया पर भी लोग लीना मणिमेकलाई की खूब आलोचना कर रहे हैं। लेकिन लीना मणिमेकलाई मानने को तैयार ही नहीं हैं। उन्होंने अब एक के बाद एक कई विवादित ट्वीट किए हैं, जिनसे मामला गरमा गया है। इसी बीच अनुपम खेर का ट्वीट भी चर्चा में है।
शिमला में एक बहुत ही प्रसिद्ध माँ काली का मंदिर है। #कालीबाड़ी।बचपन में कई बार जाता था।बूंदी के प्रसाद और मीठे चरणामृत के लिये।मंदिर के बाहर एक साधु/फ़क़ीर टाइप बार बार दोहराता था..
— Anupam Kher (@AnupamPKher) July 7, 2022
"जय माँ कलकत्ते वाली…
तेरा श्राप ना जाये ख़ाली.." आजकल उस साधु और मंदिर की बहुत याद आ रही है!🙏 pic.twitter.com/fwes5vNQMc
घबराये नही वो साधु चाहे अब हो न हो
— rkMSDian🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@rkMSDian7) July 7, 2022
पर माँ काली का क्रोध आज भी वैसा ही है और कल भी वैसा ही रहेगा।
Aur papi log ko saza milegi. Matter of time.
— Desai Madhukar (@DesiMadhukar) July 7, 2022