
x
Mumbai मुंबई। अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। साथ ही, वह अपनी मां दुलारी के साथ अक्सर मजेदार वीडियो भी शेयर करते रहते हैं। अनुपम खेर ने गुरुवार को एक बार फिर अपनी मां के साथ मनोरंजक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में अनुपम खेर सोशल मीडिया ट्रेंडिंग वॉइस ओवर पर लिप-सिंक करते दिख रहे हैं। वे ट्रेंडिंग ऑडियो के साथ मजेदार अंदाज में बोलते और एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं। वहीं, वीडियो के आखिरी में अभिनेता के साथ उनकी मां भी नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री और उनका हल्का-फुल्का मजाक फैंस को काफी मजेदार लग रहा है। अनुपम ने लिखा, "कोई ज्यादा ही जोर दे तो पीलूं…कौन है ये? ये जोर देने के लिए ही रखा है जी।"
अनुपम के प्रशंसकों को उनका ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। वे कमेंट सेक्शन पर दोनों की तारीफ कर रहे हैं। अनुपम न सिर्फ फिल्मों में बल्कि सोशल मीडिया पर भी लोगों को एंटरटेन करते रहते हैं। वे अपनी मां के साथ बिताए पलों को शेयर करके फैमिली वैल्यूज का महत्व भी बताते हैं। अभिनेता इन दिनों अपने आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। वे इन दिनों सूरज बड़जात्या की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म का नाम अभी तक रिवील नहीं किया गया है। अब देखना होगा कि सूरज बड़जात्या और अनुपम की जोड़ी स्क्रीन पर क्या कमाल करती है।
इसी के साथ ही, अभिनेता जल्द ही फिल्म 'खोसला का घोसला 2' में नजर आएंगे। यह अनुपम की 550वीं फिल्म है। फिल्म की शूटिंग दिल्ली एनसीआर में चल रही है और टीम के पुराने कलाकारों की वापसी के साथ कुछ नए कलाकार भी वापस लौट रहे हैं। वहीं, फैंस भी कल्ट क्लासिक फिल्म 'खोसला का घोसला' के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले साल 2006 में 'खोसला का घोसला' आई थी, जिसे दर्शकों ने काफी प्यार दिया था, जिस वजह से फैंस अब इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं।
Tagsअनुपम खेरसोशल मीडिया वीडियोमां के साथ वीडियोलिप-सिंकखोसला का घोसला 2बॉलीवुडसूरज बड़जात्यामनोरंजनफैंसवायरल वीडियोफिल्म शूटिंगपरिवारिक केमिस्ट्रीबॉलीवुड समाचारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





