मनोरंजन

अनिल कपूर के साथ यश चोपड़ा के घर के बाहर पहुंचे अनुपम खेर, जोड़े हाथ और लिया आशीर्वाद

Rounak Dey
14 Sep 2022 9:48 AM GMT
अनिल कपूर के साथ यश चोपड़ा के घर के बाहर पहुंचे अनुपम खेर, जोड़े हाथ और लिया आशीर्वाद
x
फिल्म इमरजेंसी में भी दिखाई देंगे। आखिरी बार एक्टर द कश्मीर फाइल्स में नजर आए थे।

अनिल कपूर (Anil Kapoor) और अनुपम खेर (Anupam Kher) की दोस्ती काफी पुरानी है। आए दिन सोशल मीडिया पर एक-दूसरे का जिक्र करते रहते हैं और जब भी समय मिलता है, एक साथ वक्त गुजारते हैं।


कभी साथ मूवी देखने जाते हैं तो कभी सुबह-सुबह दोनों साथ में सैर पर निकल जाते हैं और कभी-कभी पुरानी यादों में खो जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो अनिल कपूर के साथ यश चोपड़ा (Yash Chopra) के घर के बाहर नजर आ रहे हैं और अपने पुराने संघर्ष के दिनों को याद कर रहे हैं।

यहां देखें वीडियो

अनुपम खेर ने कुछ ही घंटों पहले इसे शेयर किया है। इस वीडियो में अनिल से बात करते हुए कहते हैं कि जब वो स्ट्रगल कर रहे थे तो सबसे पहले वो यश चोपड़ा के घर पहुंचे थे। अनुपम खेर एक थिएटर आर्टिस्ट रहे हैं, यहीं से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा प्ले करने के दौरान जब यश चोपड़ा ने उन्हें देखा, तभी कह दिया था कि तुम आगे जरूर कुछ करोगे और हुआ भी ऐसा ही।


एक्टर ने कैप्शन में लिखा- 'यश जी के घर के सामने, सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाते हुए अनिल कपूर और मैं यश चोपड़ा जी घर के सामने रुके और पुरानी यादें ताजा कीं और आशीर्वाद भी लिया। हमारी (मेरी खासकर) जिंदगी में यश जी का बहुत बड़ा योगदान है। शुक्रिया सर जी, आपके प्यार और आपके साथ बीते हुए लम्हों के लिए। सौभाग्य से आज चांदनी फिल्म ने 33 साल पूरे कर लिए हैं।'

अगली फिल्म इमरजेंसी
अनुपम खेर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह श्वेता बसु प्रसाद संग एक शॉर्ट फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा अनुपम खेर कंगना रनोट की फिल्म इमरजेंसी में भी दिखाई देंगे। आखिरी बार एक्टर द कश्मीर फाइल्स में नजर आए थे।

Next Story