मनोरंजन
अनुपम खेर ने की शंकर महादेवन की तारीफ, बोले-आपकी आवाज में है अनोखी शक्ति
jantaserishta.com
4 Oct 2025 4:25 PM IST

x
मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने शनिवार को मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन के साथ एक खास वीडियो साझा किया। इस वीडियो में अनुपम ने शंकर की गायकी और उनके जीवंत व्यक्तित्व की जमकर तारीफ की।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में अनुपम कहते हैं, "देखिए मेरे साथ फ्लाइट में कौन बैठा है, हमारे सबसे महान गायक शंकर महादेवन।" अनुपम ने शंकर की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी मौजूदगी हमेशा खुशी देती है। जवाब में शंकर ने शिव तांडव स्तोत्र की कुछ पंक्तियां गाकर माहौल को और जीवंत करते हुए कहा, "जब भी मैं अनुपम जी को देखता हूं, मुझे एक अलग ऊर्जा महसूस होती है और मैं शिव तांडव गाता हूं।"
अनुपम ने भी शंकर की आवाज की तारीफ की और बताया कि वह सुबह पूजा, व्यायाम या भोलेनाथ से जुड़ी पोस्ट के लिए शंकर का गाया शिव तांडव ही सुनते हैं, क्योंकि उनकी आवाज में अनोखी शक्ति है।
अनुपम ने वीडियो में शंकर के नए बिजनेस की भी तारीफ की। उन्होंने बताया कि शंकर ने दुबई में 'मालगुड़ी' नाम से एक साउथ इंडियन रेस्टोरेंट खोला है, जो काफी कमाल का है। साथ ही अब इसकी ब्रांच मुंबई के बोरीवली में भी शुरू हो गई है।
अनुपम ने हंसते हुए कहा, "मैं भी वहां डोसा खाने जरूर जाऊंगा।" दोनों की यह हल्की-फुल्की बातचीत और आपसी तारीफ ने वीडियो को और खास बना दिया। अनुपम ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "अपने सबसे प्यारे दोस्त और मशहूर संगीतकार/गायक शंकर महादेवन से मिलना हमेशा खुशी देता है। उनकी सकारात्मक और खुशमिजाज ऊर्जा अद्भुत है। उनका गाया शिव तांडव शानदार है। मालगुड़ी रेस्टोरेंट के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। ऊं नमः शिवाय!"
प्रशंसक दोनों की सकारात्मकता काफी पसंद कर रहे हैं। वे कमेंट सेक्शन पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें, मशहूर गायक शंकर महादेवन ने हाल ही में मुंबई के बोरीवली में रेस्टोरेंट खोला है। इसको शुरू करने से पहले गायक ने फराह खान के यूट्यूब चैनल पर इस बात की जानकारी दी थी।
Tagsअनुपम खेर ने की शंकर महादेवन की तारीफअनुपम खेरशंकर महादेवनAnupam Kher praises Shankar MahadevanAnupam KherShankar Mahadevan
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





