मनोरंजन
अनुपम खेर ने इटली के काउंसल जनरल से की मुलाकात, साझा किया अनुभव
jantaserishta.com
1 Oct 2025 1:37 PM IST

x
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक खास पोस्ट शेयर किया, जो उनके फैंस और फिल्म प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पोस्ट में अनुपम खेर ने इटली के काउंसल जनरल वाल्टर फरारा के साथ मुलाकात की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, साथ ही भारत और इटली की सांस्कृतिक खूबसूरती और विविधता पर खुशी जताई। इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है।
पोस्ट में शामिल तस्वीरों में अनुपम खेर काउंसल जनरल वाल्टर फरारा के साथ हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं, दोनों ही प्यारी मुस्कान के साथ कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में अनुपम ने इटली की संस्कृति की तारीफ की और वाल्टर फर्रारा से जल्द ही इटली आने का वादा भी किया।
उन्होंने लिखा, ''इटली के काउंसल जनरल वाल्टर फरारा से उनके मुंबई कार्यालय में मिलना वास्तव में एक सुखद अनुभव था। हमने सिनेमा, भोजन और दोनों देशों की खूबसूरत संस्कृति के बारे में बात की। मैंने उन्हें जल्द ही इटली आने का वादा किया। जय हो।''
बता दें कि अनुपम खेर ने अपने करियर की शुरुआत 1984 में महेश भट्ट की फिल्म 'सारांश' से की थी, जिसमें उन्होंने एक बुजुर्ग पिता की भूमिका निभाई और इस भूमिका के लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। तब से लेकर अब तक उन्होंने 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, जो कि एक बड़ी उपलब्धि है। अनुपम खेर ने 'कर्मा', 'राम लखन', 'दिल', 'हम आपके हैं कौन', 'कुछ कुछ होता है', और 'द कश्मीर फाइल्स' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। उन्होंने न केवल हिंदी फिल्मों में, बल्कि हॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमाई और 'बेंड इट लाइक बेकहम' और 'सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक' जैसी फिल्मों में अभिनय किया। उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें पद्म श्री और पद्म भूषण भी शामिल हैं।
Tagsअनुपम खेर ने इटली के काउंसल जनरल से की मुलाकातअनुपम खेरइटलीAnupam Kher met the Consul General of Italy.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





