मनोरंजन
सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी से मिले अनुपम खेर, भेंट किया विशेष उपहार
jantaserishta.com
27 July 2025 2:52 PM IST

x
मुंबई: अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरेशी से मुलाकात की और उनकी बहादुरी व सेना की सराहना की। इस मुलाकात में उन्होंने कर्नल सोफिया को अपनी एक किताब को तोहफे के तौर पर दिया। अभिनेता ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुलाकात की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह सोफिया को एक किताब देते हुए नजर आ रहे हैं।
तस्वीर पोस्ट कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, "ऑपरेशन सिंदूर - हाल ही में मैं कर्नल सोफिया से मिला और उनसे मिलकर मुझे बेहद खुशी हुई, साथ ही गर्व भी महसूस हो रहा है। मैंने उन्हें अपनी किताब भेंट की। सोफिया भारतीय सेना के शान, साहस और गरिमा का प्रतीक हैं। आपके स्नेह और प्रशंसा के लिए धन्यवाद! जय हिंद!"
कर्नल सोफिया कुरैशी भारतीय सेना के कॉर्प्स ऑफ सिग्नल्स में एक अधिकारी हैं। वह पहली महिला हैं जिन्होंने एक बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में भारतीय सेना के दस्ते का नेतृत्व किया था। इसके अलावा, उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में सेना की मीडिया ब्रीफिंग का नेतृत्व किया था। वहीं, अनुपम खेर अपनी नई फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।
मध्य प्रदेश के बाद दिल्ली में भी अभिनेता और फिल्ममेकर अनुपम खेर की हाल में रिलीज हुई फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' को टैक्स फ्री कर दिया गया है। इसकी जानकारी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के जरिए घोषणा की कि फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' को टैक्स फ्री कर दिया गया है।
सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि दिल्ली सरकार ने राज्य में फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' को टैक्स फ्री घोषित कर दिया है। प्रभावशाली कहानी के साथ यह फिल्म एक युवा लड़की तन्वी की प्रेरणादायक कहानी है, जो तमाम मुश्किलों के बावजूद अपने सपनों को साकार करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। तन्वी की कहानी भावनात्मक और प्रेरणादायक है।
उन्होंने कहा कि हम ऐसी फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो राष्ट्र सेवा की भावना को मजबूत करें, देशभक्ति की भावना जगाएं, और राष्ट्र की चेतना को जागृत करें। फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





