मनोरंजन

67 की उम्र में भी इतने फिट हैं अनुपम खेर, एक्टर की फिटनेस के दीवाने हुए फैंस

Neha Dani
18 April 2022 7:29 AM GMT
67 की उम्र में भी इतने फिट हैं अनुपम खेर, एक्टर की फिटनेस के दीवाने हुए फैंस
x
इसके साथ ही यह बॉलीवुड की 13वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपनी फिटनेस की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। अभिनेता 67 साल के हैं। इस उम्र में भी अनुपम खेर अपने आपको काफी फिट रहते हैं। वह अपने वर्कआउट की खास तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपनी खास तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करते रहते हैं। अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक कू अकाउंट पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह अपना बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को दिखा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने फिटनेस के महत्व की बात करते हुए अपनी लाइफ स्टाइल का भी जिक्र किया है।


अनुपम खेर की इसमें से एक थ्रोबैक तस्वीर है। वहीं दूसरे उनकी हाल फिलहाल की तस्वीर है। पहली तस्वीर में अनुपम खेर का वजन बढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरे में वह काफी फिट दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'आपकी बदलने की इच्छा, वैसी ही बने रहने की इच्छा से बड़ी होनी चाहिए! जिम में फिट होने की शुरुआत डंब बेल से नहीं होती है। यह आपके दिमाग में एक फैसला के साथ शुरू होता है! यह फैसला लेने के लिए आज का दिन अच्छा है!'
अनुपम खेर अपनी एक पोस्ट में हैशटैग के साथ लिखा है, 'कुछ भी हो सकता है, ईयर ऑफ द बॉडी, #BothOfThemAreMe।' सोशल मीडिया पर अनुपम खेर का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता के फैंस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले अनुपम खेर अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर सुर्खियों में थे।
उनकी यह फिल्म मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को हिंदी सिनेमा की ऐतिहासिक फिल्म के तौर पर देखा गया है। फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके बॉक्स ऑफिस पर मील का पत्थर साबित हुई है। विवेक अग्रिहोत्री की इस मूवी ने बिना किसी बड़े स्टार के धुआंधार कलेक्शन किया है। इसके साथ ही यह बॉलीवुड की 13वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।


Next Story