भारत

शूटिंग के दौरान एक्टर अनुपम खेर को लगी चोट, कहा- ...ऐसा कैसे हो सकता है?

jantaserishta.com
22 May 2023 3:00 PM IST
शूटिंग के दौरान एक्टर अनुपम खेर को लगी चोट, कहा- ...ऐसा कैसे हो सकता है?
x
फैंस हैरान.
मुंबई (आईएएनएस)| दिग्गज बॉलीवुड स्टार अनुपम खेर को अपनी अपकमिंग फिल्म 'विजय 69' की शूटिंग के दौरान कंधे में चोट लग गई। अनुपम ने इंस्टाग्राम पर स्लिंग में अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने लिखा, आप स्पोर्ट्स फिल्म करो और आप घायल ना हो!! ऐसा कैसे हो सकता है? कल विजय 69 की शूटिंग के दौरान कंधे में अच्छी खासी चोट लगी।
दर्द तो है पर जब कंधे पर स्लिंग लगाने वाले भैया ने बताया कि उन्हें ही शाहरुख खान और रितिक रोशन के कंधों को इस स्लिंग से सजाया था तो पता नहीं क्यों दर्द का अहसास थोड़ा कम हो गया। उन्होंने कहा, पर वैसे अगर थोड़ा जोर से खांसू तो मुंह से हल्की सी चीख जरूर निकलती है! फोटो में मुस्कुराहट के कोशिश असली है! एक दो दिनों बाद शूटिंग जारी रहेगी।
वैसे मां ने सुना तो बोली, और दिखा अपनी बॉडी दुनिया को!! तुझे नजर लग गई! मैने जवाब दिया, 'मां! गिरते है शहसवार ही मैदान ए जंग में। वो तिफल क्या गिरेगा जो घुटनो के बल चले!' मां झापड़ मारते मारते रुक गई। फिल्म एक ऐसे व्यक्ति के जीवन की कहानी बताती है, जो 69 वर्ष उम्र में ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में भाग लेने का निर्णय लेता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story