मनोरंजन

महाकाल में अनुपम खेर

Kajal Dubey
14 Dec 2022 8:56 AM IST
महाकाल में अनुपम खेर
x
बालीवुड के ख्यात अभिनेता अनुपम खेर ने भगवान महाकाल के दरबार में पहुंचे और वहां विधि-विधान से महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की पूजा की। उन्होंने गर्भगृह में भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया। इसके बाद नंदी मंडपम् में पुजारियों ने उन्हें आशीर्वाद दिया। मीडिया से संक्षिप्त चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान ने जो कुछ उन्हें दिया है, उसके लिए धन्यवाद ज्ञापित करने आया हूं। हालांकि उन्होंने अन्य मुद्दों पर खुलकर बात नहीं की और कहा कि मैं केवल यहां दर्शनों के लिए आया था। महाकाल के दरबार में अन्य बातें नहीं की जा सकती। अनुपम खेर ने यहां लघु रुद्र का अभिषेक भी किया। यहां पर लघु रुद्राअभिषेक का काफी महत्व है और इसे करने से सभी मनोकामना पूरी होती है।
हाल ही में अनुपम खेर की विवादास्पद फिल्म द कश्मीर फाइल्स को अपार सफलता मिली थी। अब उनकी नई फिल्म ऊंचाई रिलीज होने वाली है। इसके बाद सिग्नेचर और इमरजेंसी जैसी फिल्में भी रिलीज के लिए तैयार है। हालांकि अभी इनकी तारीख नहीं आई है।
Next Story