मनोरंजन

समय रैना की सादगी पर फिदा हुए अनुपम खेर, मां दुलारी देवी से मिलने का दिया न्योता

jantaserishta.com
7 April 2026 11:37 AM IST
समय रैना की सादगी पर फिदा हुए अनुपम खेर, मां दुलारी देवी से मिलने का दिया न्योता
x
मुंबई: जब दो कश्मीरी दिग्गज एक साथ मिलते हैं, तो यह सिर्फ एक मुलाकात नहीं बल्कि खास पल बन जाता है। ऐसा ही नजारा अभिनेता अनुपम खेर के एक्टिंग इंस्टीट्यूट 'एक्टर्स प्रिपेयर्स' में देखने को मिला, जहां मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना अपने माता-पिता के साथ उनसे मिलने पहुंचे।
अनुपम खेर ने इस मुलाकात का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो में अनुपम और समय हंसी मजाक करते नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने समय रैना को एक जिम्मेदार बेटा बताया, जो अपने परिवार का बहुत ख्याल रखता है।
वीडियो पोस्ट कर अभिनेता ने लिखा, "समय रैना अपने प्यारे माता-पिता पुष्कर और स्वीटी जी के साथ मुझसे मिलने इंस्टीट्यूट एक्टर्स प्रिपेयर्स आए। उनका परिवार बहुत ही स्नेही, सरल और संस्कारी कश्मीरी पंडित परिवार है।"
अभिनेता ने तारीफ करते हुए कहा कि समय रैना स्क्रीन पर बहुत तेज, मजेदार और शानदार हैं, लेकिन असल जिंदगी में वह एक जिम्मेदार और अपने परिवार का ख्याल रखने वाले बेटे जैसे लगे। यह बात दिल को छूने वाली है। उन्होंने लिखा, "सिर्फ 28 साल की उम्र में उनकी कॉमेडी और टाइमिंग बहुत शानदार है। मुझे सच में लगता है कि वह एक जीनियस हैं जो जिंदगी में आने वाले बुरे समय में हमें रुककर सोचने और सीखने का मौका देते हैं। अगर हम उन्हें सीख मान लें, तो हम आगे बढ़ते जाते हैं।"
उन्होंने आगे लिखा, "मैं और समय ने साथ में मजाक करने की कोशिश की…पहले मैं फेल हुआ, फिर वह भी फेल हो गए। तभी मुझे एहसास हुआ कि जिंदगी हमेशा सही होने के बारे में नहीं है, बल्कि गिरने, हंसने, फिर उठने और सफर का आनंद लेने के बारे में है।"
अभिनेता ने समय रैना, पुष्कर और स्वीटी को इस प्यारी मुलाकात के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, "यह मुलाकात हमेशा याद रहेगी। स्वीटी जी, अगली बार जब आप मुंबई आएंगी, तो मैं आपको अपनी मां दुलारी द ग्रेट से जरूर मिलवाऊंगा।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story