मनोरंजन

दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरे अनुपम खेर, उत्तराखंड के मंत्री के बर्ताव पर जताई आपत्ति

jantaserishta.com
21 Oct 2026 10:42 AM IST
दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरे अनुपम खेर, उत्तराखंड के मंत्री के बर्ताव पर जताई आपत्ति
x
मुंबई: दिग्गज गायक दलेर मेहंदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर उनसे बहस करते नजर आ रहे हैं। इस घटना के सामने आने के बाद अभिनेता अनुपम खेर ने दलेर मेहंदी के समर्थन में आवाज उठाई। अनुपम खेर ने मंत्री के बर्ताव पर आपत्ति जताते हुए कहा कि अगर मंत्री जी को गायक के गानों या परफॉर्मेंस से कोई परेशानी भी थी, तो उन्हें सार्वजनिक मंच पर इस तरह अपमानजनक लहजे में बात नहीं करनी चाहिए थी।
अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह दलेर मेहंदी को पिछले 20-30 सालों से जानते आ रहे हैं। उन्होंने गायक के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई, उनकी प्रोफेशनलिज्म का बचाव किया और मनोरंजन जगत के लोगों से उनके सार्वजनिक अपमान के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।
अभिनेता ने कहा, "मैं वहां मौजूद नहीं था, इसलिए मुझे ठीक-ठीक नहीं पता कि क्या हुआ लेकिन मैं दलेर मेहंदी को पिछले 20-30 सालों से जानता हूं और मैं कह सकता हूं कि जहां तक मुझे पता है, वह शराब नहीं पीते। वह सबसे बेहतरीन इंसानों में से एक हैं, जिनसे मैं मिला हूं। हो सकता है कि उस समय उनकी तबीयत ठीक न हो। मुझे निजी तौर पर पता है कि दलेर पिछले दो-तीन साल से ठीक नहीं हैं। हो सकता है कि उनका कमिटमेंट आयोजकों के साथ रहा हो और वह मना न कर पाए हों। यह उनकी प्रोफेशनलिज्म है कि वह अपने कमिटमेंट पर टिके रहे और हो सकता है कि उसी के चलते वह लिप-सिंक कर रहे हों।"
मंच पर गायक से बात करने के तरीके पर सवाल उठाते हुए अनुपम खेर ने कहा, "मुझे बस इस बात का बुरा लगा कि किसी को भी किसी से इस तरह बात नहीं करनी चाहिए, खासकर खुले मंच पर। इस तरह सार्वजनिक रूप से किसी को बदनाम करना गलत है।"
अभिनेता ने कहा कि मनोरंजन जगत के लोगों को दलेर मेहंदी के साथ हुए बर्ताव पर बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा, "दलेर जी मुझे बहुत हुख है और मुझे लगता है कि हमारी इंडस्ट्री के लोगों को इस पर बात करनी चाहिए। यह सिर्फ मीका की जिम्मेदारी नहीं है कि वह अपने भाई के लिए आवाज उठाएं। सिर्फ उनका बचाव करने के लिए ही नहीं बल्कि कुछ कहने के लिए। हम सभी को उन लोगों के लिए बोलना चाहिए और उनके साथ खड़ा होना चाहिए, जिन्हें हम जानते हैं।"
अपना समर्थन दोहराते हुए उन्होंने कहा, "दलेर जी, मैं आपको बताना चाहता हूं कि मुझे आपके फैसले, आपकी प्रोफेशनलिज्म, आपकी अच्छाई और आपकी महानता पर भरोसा है। भगवान आपका भला करे। आप जल्द ठीक हो जाएं क्योंकि मुझे पता है कि आप ठीक नहीं हैं। मुझे दुख है कि आपको इससे गुजरना पड़ा। भगवान आपका भला करे। आप महान हैं और आप सबसे अच्छे हैं।"अनुपम ने कहा कि मंत्री को मंच पर दलेर से इस तरह बात करते देखकर उन्हें दुख हुआ।"
उन्होंने आगे कहा, "मंत्री जी, आपको उनकी प्रस्तुति को लेकर शिकायत हो सकती है, गुस्सा भी आ सकता है लेकिन क्या मंच पर जाकर इस तरह उनका अपमान करना जरूरी था? वही बात उनसे अलग बैठकर सम्मान के साथ भी कही जा सकती थी।"
दलेर के संगीत में योगदान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "एक कलाकार अपनी कड़ी मेहनत से पहचान और सम्मान कमाता है, इसमें पूरी जिंदगी लग जाती है। दलेर जी ने पिछले पैंतीस सालों से अपने गानों से हम सभी को खुश किया है। उस योगदान की सराहना की जानी चाहिए।"
अनुपम ने दलेर मेहंदी को एक नेक दिल और प्यार करने वाला इंसान बताया और दोहराया कि जहां तक उन्हें पता है दलेर शराब नहीं पीते। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि दलेर जी को इस घटना से गुजरना पड़ा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story