मनोरंजन
अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया
jantaserishta.com
22 March 2026 9:22 AM IST

x
मुंबई: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2: द रिवेंज' रिलीज के साथ ही फैंस के दिलों पर राज कर रही है। फिल्म के दूसरे हिस्से में रणवीर सिंह का किरदार छाया हुआ है, वहीं अतीक अहमद और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से प्रेरित किरदारों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया है।
हालांकि, फिल्म को तारीफों के साथ आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है क्योंकि कुछ लोगों के मुताबिक फिल्म में सत्ताधारी पार्टी की नीतियों को सही दिखाया गया है। इसी बीच अनुपम खेर ने फिल्म की तारीफ की है लेकिन साथ ही फिल्म को प्रोपेगेंडा बताने वाले लोगों पर भी निशाना साधा है।
फिल्म का दूसरा पार्ट देखकर अभिनेता खुशी से गदगद हो रहे हैं, और उन्होंने फिल्म के बारे में बात करने के लिए आदित्य धर से फोन पर बात भी की। अभिनेता का कहना है कि फिल्म का हर पहलू, चाहे वो कास्टिंग का हो या भी संवाद, हर चीज को बेहतर तरीके से पर्दे पर दिखाया गया है।
उन्होंने लिखा, "धुरंधर 2 जबरदस्त है! आदित्य धर एक रॉकस्टार हैं! कभी-कभी शब्द कम पड़ जाते हैं। आप फिल्म देखकर बाहर निकलते हैं और आपके भीतर एक खामोशी छा जाती है जो सब कुछ कह देती है, फिर भी कुछ समझा नहीं पाती। धुरंधर देखने का अनुभव कुछ ऐसा ही था। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है। यह एक अनुभव है।"
इसी बीच फिल्म को ट्रोल करने वाले लोगों पर भी अभिनेता ने निशाना साधा है। उनका कहना है कि कुछ लोगों ने 'द कश्मीर फाइल्स' और 'बारामूला' जैसी फिल्मों को भी प्रोपेगेंडा बताया था, लेकिन ये फिल्में देश से जुड़ी थीं। अगर लोगों को लगता है कि यह फिल्म प्रोपेगेंडा है तो खुद पैसे खर्च करके ऐसी फिल्म बना लें। उन्होंने कहा कि फिल्म में पाकिस्तान को तर्क के साथ ध्वस्त किया गया है और यह काबिल-ए-तारीफ है।
अभिनेता ने फिल्म के हर किरदार की तारीफ की। उन्होंने रणवीर सिंह के इमोशनल सीन्स की तारीफ की क्योंकि उन्होंने दर्शकों को भी वो दर्द महसूस करने के लिए मजबूर कर दिया, जो उनके किरदार ने झेला था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





