मनोरंजन

'आशिकी 3' में नजर आ सकती हैं अनु अग्रवाल, एक्ट्रेस ने कहा- 'खुशखबरी मिलने वाली...'

Rounak Dey
21 Dec 2022 6:15 AM GMT
आशिकी 3 में नजर आ सकती हैं अनु अग्रवाल, एक्ट्रेस ने कहा- खुशखबरी मिलने वाली...
x
फिल्म 'आशिकी' में अनु अग्रवाल और राहुल रॉय लीड रोल में थे।
Anu Aggarwal in Aashiqui 3: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनु अग्रवाल (Anu Aggarwal) का एक समय पर जलवा था, लेकिन एक हादसे इनकी पूरी लाइफ बदल दी थी। एक्ट्रेस को साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म 'आशिकी' से फेम मिला था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आते ही छा गई थी। इस फिल्म के बाद अनु अग्रवाल बॉलीवुड की फिल्मों में ज्यादा नजर नहीं आई। फैंस अनु अग्रवाल का बड़े पर्दे पर लौटने के इंतजार कर रहे है। इसी बीच फैंस को खुश कर देने वाली खबर सामने आई है। अनु अग्रवाल ने बॉलीवुड में वापसी को लेकर बड़ी बात बोली है। तो चलिए जानते है अनु अग्रवाल किस फिल्म से बॉलीवुड में वापसी करने का सोच रही है।
'आशिकी 3' में नजर आ सकती हैं अनु अग्रवाल
अनु अग्रवाल ने बॉलीवुड में वापसी को लेकर बॉलीवुड लाइफ से खास बातचीत की है। इस दौरान अनु अग्रवाल से जब पूछा गया क्या आप फिल्म 'आशिकी' फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट 'आशिकी 3' (Aashiqui 3) का हिस्सा होंगी। इसका जवाब देते हुए पहले तो एक्ट्रेस हंसने लगी फिर उन्होंने कहा, अभी तक कुछ पक्का नहीं हुआ है। जब सब चीज फाइनल हो जाएंगी, तो वो इसके बारे में जरूर बताएंगी। इसके बाद उन्होंने कहा बॉलीवुड में मेरी वापसी को लेकर आपको जल्द अच्छी खबर सुनने को मिलने वाली है। जानकारी के लिए बता दें कि साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म 'आशिकी' में अनु अग्रवाल और राहुल रॉय लीड रोल में थे।
Next Story