भारत
BIG BREAKING: मेट्रो स्टेशन के नीचे एंटी इंडिया स्लोगन लिखे गए, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
12 May 2024 2:17 PM IST

x
देश में लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है।
नई दिल्ली: देश में लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। इस बीच दिल्ली में खालिस्तान के समर्थन में नारा लिखा दिया गया। इस खबर के सामने आने के बाद से हड़कंप मचा हुआ। दिल्ली के दो मेट्रो स्टेशनों के नीचे यह नारे लिखे गए हैं। दीवार पर 'खालिस्तान जिंदाबाद' लिखा हुआ मिलने से सनसनी मची हुई है। मेट्रो स्टेशन के नीचे खालिस्तान के समर्थन में यह नारा किसने लिखा है? अभी इसके बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका है।
बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस को जैसे ही इस हरकत के बारे में पता चला वो ऐक्शन में आ गई पुलिस की एक टीम तुरंत वहां पहुंच गई और देश विरोधी नारों को मिटा दिया गया। अब पुलिस उस शख्स की तलाश में जुटी है जिसने मेट्रो के नीचे खालिस्तान के समर्थन में यह बातें लिखी हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपी तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। दिल्ली पुलिस ने एक केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
देश की राजधानी दिल्ली में यह कोई पहला मौका नहीं है जब इस तरह खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे गए हैं। इससे पहले इसी साल मार्च के महीने में पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन के एक खंभे पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिए दिए गए थे। इस मामले में उस वक्त भी दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। उससे पहले गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी से कुछ ही दिनों पहले उत्तर नगर इलाके में एक सरकारी स्कूल की दीवारों पर भी खालिस्तान के समर्थन में बातें लिखी गई थीं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





