मनोरंजन

अंतरा सिंह ने इंटरनेट पर मचाया हंगामा, अदाओं पर पिसले फैंस

Shubhra Nandy
4 Feb 2021 12:06 PM IST
अंतरा सिंह ने इंटरनेट पर मचाया हंगामा, अदाओं पर पिसले फैंस
x
भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह प्रियंका का नया वीडियो ‘पटना के घाघरा 52 गज के’ के रिलीज होने के साथ ही भोजपुरी गाने के प्रशंसकों के बीच छा गया है.

जनता से रिश्ता वेबडेसक | भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह प्रियंका (Antara singh priyanka) का नया वीडियो 'पटना के घाघरा 52 गज के' (Patna ke Ghaghara 52 ghaj ke) के रिलीज होने के साथ ही भोजपुरी गाने के प्रशंसकों के बीच छा गया है. इस वीडियो में गाने के बोल 'जब चली लें डगर, हमर लचके कमर, कइसे आगे पीछे डोले सबके धड़के जिगर, लइका जवान सभे गाल धरे ला, 52 गज के हमर घघरा बवाल करे ला' है. ये गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. इस वीडियो में अंतरा गुलाबी रंग के लहंगे में नीली चुनरी के साथ बेहद ही खूबसूरत दिख रहीं हैं. इस गाने को यूट्यूब पर 24 हजार लाइक मिल चुका है. इस गाने और वीडियो का लंबे समय का इंतजार किया जा रहा था.

हरियाणवी गाना '52 गज का दामन' सुपरहिट होने के बाद अब अंतरा सिंह प्रियंका का भोजपुरी गाना '52 गज का घघरा' भी धमाल मचा रहा है. इस गाने को अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है और गाने को संगीत रोशन सिंह ने दिया है. गाने के बोल अर्जुन शर्मा ने लिखे हैं. आपको बता दें कि हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार का '52 गज का दामन' यूट्यूब पर छाया हुआ है. इसके बाद अब भोजपुरी में '52 गज का घघरा' बनाया गया जो भोजपुरी दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. अंतरा सिंह प्रियंका बिहार के सीतामढ़ी के एक गांव की रहने वाली हैं. अंतरा भोजपुरी के प्रसिद्ध महिला प्लेबैक सिंगर में से एक हैं. अंतरा ने कई भोजपुरी फिल्मों और एल्बम में अपनी आवाज दी हैं, इसके अलावा भोजपुरी शो में भी हिस्सा लेती हैं.
अंतरा का गाना 'भतार चूमे गाल' ने बवाल मचा दिया था. अभी कुछ दिनों पहले ही भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे और अंतरा सिंह प्रियंका का एक गाना 'चुनरी झलकऊवा-2' लांच हुआ था. इस गाने में भोजपुरी मनोरंजन जगत की सबसे प्रसिद्ध एक्ट्रेस अंजना सिंह ने परफॉर्म किया है. इस गाने को भी यू ट्यूब पर जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. इसके अलावा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार सिंगर और अभिनेता खेसारी लाल यादव का गाना 'देख गारी मत द' भी जबरदस्त हिट है. इस गाने में खेसारीलाल यादव के साथ अंतरा सिंह प्रियंका ने अपनी आवाज दी हैं.


Next Story