मनोरंजन

अंशुला कपूर ने रिया और करण के लिए लिखा स्पेशल नोट, इस तरह दी शादी की बधाई

Rani Sahu
17 Aug 2021 4:39 PM GMT
अंशुला कपूर ने रिया और करण के लिए लिखा स्पेशल नोट, इस तरह दी शादी की बधाई
x
हाल ही में बॉलीवुड की मशहूर प्रोड्यूसर और अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर शादी के बंधन में बंधी हैं

हाल ही में बॉलीवुड की मशहूर प्रोड्यूसर और अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर शादी के बंधन में बंधी हैं। रिया कपूर ने 14 अगस्त को ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ शादी की है। दोनों की शादी के बाद अब इन्हें बधाईयां देने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। हाल ही में रिया कपूर की कजिन और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने भी रिया और करण को शादी की शुभकामनाएं दी हैं।

अंशुला कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर कई पोस्ट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में रिया कपूर की शादी के बाद अंशुला ने रिया को सोशल मीडिया के जरिए शादी की शुभकामनाएं दी हैं। अंशुला कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए करण और रिया की शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने दोनों के लिए बेहद खूबसूरत सा नोट लिखा है।

अंशुला कपूर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरा दिल इन दो खूबसूरत इंसानों के प्यार को देख भर आया है। करण बूलानी रिया कपूर आप दोनों का जीवन साथी चुनने में काफी अच्छा टेस्ट है। आप दोनों का प्यार इसी तरह हर दिन गहराता जाए। शब्दों से परे मैं आप दोनों से बहुत प्यार करती हूं। 12 साल से इनफिनिटी तक।'
अंशुला कपूर की इस पोस्ट को खूब पसंद किया जा रहा है। कई लोग इस पोस्ट पर कमेंट कर रिया और करण को शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें कि अंशुला कपूर अनिल कपूर के बड़े भाई बोनी कपूर की पहली पत्नी की बेटी हैं। इस नाते रिया और अंशुला बहने ही हैं। रिया कपूर की शादी में अंशुला कपूर लाल रंग का लहंगा पहनकर आी थीं। वहीं बीते दिन हुई रिसेप्शन पार्टी में अंशुला पर्पल कलर का फ्लोरल प्रिंट ड्रेस पहनी थीं। जिसमें अंशुला बहुत क्यूट लग रही थीं।



Next Story