मनोरंजन

फिल्म इंडस्ट्री को एक और झटका, इस म्यूजिक डायरेक्टर का हुआ निधन

HARRY
11 Dec 2020 2:54 AM GMT
फिल्म इंडस्ट्री को एक और झटका, इस म्यूजिक डायरेक्टर का हुआ निधन
x

फाइल फोटो 

साल 2020 में मशहूर हस्तियों का दुनिया से अलविदा कहना लगातार जारी है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | साल 2020 में मशहूर हस्तियों का दुनिया से अलविदा कहना लगातार जारी है। कुछ दिन पहले ही टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस दिव्या भटनागर की मौत हुई थी। अब गुरुवार का दिन सिनेमा प्रेमियों के लिए एक बुरी खबर लेकर आया है। गुरुवार को जानेमाने मराठी संगीतकार नरेंद्र भिड़े का निधन हो गया। वे 47 साल के थे। 10 दिसंबर को उन्हें हार्ट अटैक आया और वे दुनिया से अलविदा कह गए।

वे मराठी सिनेमा में एक बहुत बड़ा नाम थे। उन्होंने साल 2018 में आई हिट फिल्म 'मुलशी पैटर्न' का म्यूजिक दिया था। आपको बता दें कि इसी फिल्म के हिंदी रीमेक 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में सलमान खान और उनके बहनोई आयुष शर्मा नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को महेश मांजरेकर डायरेक्टर कर रहे हैं।
नरेंद्र भिड़े ने 'ए पेइंग घोस्ट', 'देओल बैंड', 'सर सेनापति हंबीराव', 'बायोस्कोप' और 'ची वै चि सौ का' जैसी फिल्मों में संगीत दिया। नरेंद्र भिड़े पुणे स्थित स्टूडियो डॉन इन्फोटेन्मेंट के डायरेक्टर भी थे। उनकी बाकी फिल्मों में 'हंपी', 'उबंतु', 'लाठे जोशी', 'पुष्पक विमान' और '66 सदाशिव' जैसी फिल्में शामिल हैं। वे फैंस के दिलों में हमेशा अपने म्यूजिक के लिए अमर रहेंगे।
Next Story