मनोरंजन
शाहिद कपूर के हाथ लगा एक और प्रोजेक्ट, इस साउथ स्टार की फिल्म के हिंदी रीमेक में दिखाएंगे जलवा!
Rounak Dey
7 Aug 2022 10:24 AM GMT

x
गौतम तिन्ननुरी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिका में थे।
बॉलीवुड इंडस्ट्री में साउथ की तमाम फिल्मों को रीमेक बनाए जा रहे हैं और लोग पसंद भी कर रहे हैं। अब खबर आ रही है कि शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) एक और साउथ की फिल्म की रीमेक में काम करने जा रहे हैं। दरअसल, वह मलयालम फिल्म 'मुंबई पुलिस' (Mumbai Police) के हिंदी रीमेक में काम के लिए बातचीत कर रहे हैं। मलयालम फिल्म 'मुंबई पुलिस' में पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) लीड रोल में नजर आए थे। बताते चलें कि शाहिद कपूर इससे पहले भी साउथ की फिल्मों के हिंदी रीमेक में नजर आ चुके हैं। उन्होंने साउथ फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' के हिंदी रीमेक 'कबीर सिंह' में काम किया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। वहीं, शाहिद कपूर ने साउथ फिल्म 'जर्सी' के इसी नाम से हिंदी रीमेक में काम किया है लेकिन ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई।
शाहिद कपूर फिल्म को लेकर कर रहे बात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहिद कपूर मलयालम फिल्म 'मुंबई पुलिस' के हिंदी रीमेक को लेकर बातचीत कर रहे हैं। इस फिल्म को सिद्धार्थ रॉय कपूर के प्रोडक्शन हाउस रॉय कपूर फिल्म्स प्रोड्यूस करने वाला है। मलयालम फिल्म 'मुंबई पुलिस' का डायरेक्शन करने वाले रोशन एंड्रूस इसके हिंदी रीमेका भी निर्देशन करेंगे। रोशन एंड्रूस इस समय हिंदी के स्क्रिप्ट राइटर्स के साथ स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। मेकर्स शाहिद कपूर के साथ लीड एक्ट्रेस के लिए साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तलाश कर रहे हैं। इसके साथ ही दो अन्य एक्टर्स की कास्टिंग चल रही है। बताते चलें कि मलयालम फिल्म 'मुंबई पुलिस' में पृथ्वीराज सुकुमारन के अलावा जयसूर्या और रहमान भी नजर आए थे।
शाहिद कपूर की आने वाली फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर मलयालम फिल्म 'मुंबई पुलिस' के हिंदी रीमेक के अलावा डायरेक्टर अली अब्बास जफर की फिल्म 'ब्लडी डैडी' में काम करते नजर आएंगे। शाहिद कपूर पिछली बार फिल्म 'जर्सी' में नजर आए थे। ये फिल्म 22 अप्रैल, 2022 को रिलीज हुई थी। गौतम तिन्ननुरी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिका में थे।

Rounak Dey
Next Story