मनोरंजन

इस मशहूर टीवी एक्ट्रेस के घर आई एक और नन्ही परी, दीपिका-शोएब ने बेटे रुहान का करवाया अकीकाह

SANTOSI TANDI
12 Aug 2023 7:17 AM GMT
इस मशहूर टीवी एक्ट्रेस के घर आई एक और नन्ही परी, दीपिका-शोएब ने बेटे रुहान का करवाया अकीकाह
x
दीपिका-शोएब ने बेटे रुहान का करवाया अकीकाह
ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से घर-घर लोकप्रिय हुईं टीवी एक्ट्रेस पूजा जोशी अरोड़ा ने हाल ही में प्यारी बिटिया को जन्म दिया है। इससे पहले पूजा के साल 2017 में भी बेटी हुई थी। पूजा साल 2015 में विवाह बंधन में बंधी थीं। फिलहाल पूजा ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूरी बनाई हुई है। वे परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं।
पूजा ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा की सबसे अच्छी दोस्त और भाभी वर्षा का रोल प्ले किया था। पूजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा है कि हमें एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है। पूजा और उनके पति मनीष अरोड़ा को फैंस बधाइयां दे रहे हैं। पूजा ने 21 जुलाई को दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था।
उन्होंने पति व बेटी के साथ वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में पूजा एक खूबसूरत ऑन-शोल्डर गाउन पहने और फुल ग्रो बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए पति और बेटी के साथ पोज देती हुई नजर आईं। उनकी बेटी बहुत प्यारी लग रही थी। उसके हाथ में एक स्लेट थी, जिस पर लिखा था, "कमिंग सून।"
21 जून को हुआ था रुहान का जन्म
‘ससुराल सिमर का’ सीरियल में 'सिमर' का किरदार निभाने वालीं दीपिका कक्कड़ और 'प्रेम' बने शोएब इब्राहिम छोटे पर्दे के सबसे पसंदीदा कपल में से एक हैं। उन्हें 21 जून को बेटे ‘रुहान’ का आशीर्वाद मिला था। माता-पिता बनने के बाद दोनों की खुशियों का ठिकाना नहीं है। हालांकि उन्होंने अभी तक सोशल मीडिया पर बच्चे का चेहरा नहीं दिखाया, लेकिन वे उससे जुड़ी हर डिटेल को फैंस के साथ शेयर करते हैं।
अब उन्होंने रुहान का अकीकाह करवाया। उन्होंने इसे तड़क-भड़क के बजाय सिंपल तरीके से सेलिब्रेट किया। शोएब ने व्लॉग में खुलासा किया कि अकीकाह बच्चे के जन्म के सातवें दिन होता है, लेकिन प्री-मेच्योर बेबी होने की वजह से उसका अकीकाह अब किया गया। अभी कोई सेलिब्रेशन नहीं किया जा रहा। बाद में मौदहा (शोएब का होमटाउन) में ग्रैंड सेलिब्रेशन होगा।
बस बलिदान वगैरह किया जाएगा। शोएब और दीपिका ने रुहान के बाल कटवाए। इसके बाद वे रुहान का पहली बार वैक्सीनेशन कराने के लिए गए। उल्लेखनीय है कि 6 अगस्त को दीपिका ने 37वां जन्मदिन मनाया था। सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दीपिका-शोएब ने साल 2018 में निकाह किया था।
Next Story