मनोरंजन

इस मशहूर टीवी एक्ट्रेस के घर आई एक और नन्ही परी

Kiran
12 Aug 2023 2:30 PM GMT
इस मशहूर टीवी एक्ट्रेस के घर आई एक और नन्ही परी
x
फिलहाल पूजा ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूरी बनाई हुई है। वे परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं।
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से घर-घर लोकप्रिय हुईं टीवी एक्ट्रेस पूजा जोशी अरोड़ा ने हाल ही में प्यारी बिटिया को जन्म दिया है। इससे पहले पूजा के साल 2017 में भी बेटी हुई थी। पूजा साल 2015 में विवाह बंधन में बंधी थीं। फिलहाल पूजा ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूरी बनाई हुई है। वे परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं।
पूजा ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा की सबसे अच्छी दोस्त और भाभी वर्षा का रोल प्ले किया था। पूजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा है कि हमें एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है। पूजा और उनके पति मनीष अरोड़ा को फैंस बधाइयां दे रहे हैं। पूजा ने 21 जुलाई को दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था।
उन्होंने पति व बेटी के साथ वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में पूजा एक खूबसूरत ऑन-शोल्डर गाउन पहने और फुल ग्रो बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए पति और बेटी के साथ पोज देती हुई नजर आईं। उनकी बेटी बहुत प्यारी लग रही थी। उसके हाथ में एक स्लेट थी, जिस पर लिखा था, "कमिंग सून।"
Next Story