मनोरंजन

बॉलीवुड से एक और बुरी खबर, इस अभिनेता का हुआ निधन

jantaserishta.com
12 July 2021 9:58 AM IST
बॉलीवुड से एक और बुरी खबर, इस अभिनेता का हुआ निधन
x

मुंबई:- बॉलीवुड से एक और बुरी खबर सामने आई है। दामिनी, घटक, पार्टनर और विनाशक जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता और मिमिक्री आर्टिस्ट माधव मोघे का रविवार (11 जुलाई) को 68 साल की उम्र में निधन हो गया है। माधव मोघे को फेफड़ों का कैंसर था, दो लास्ट स्टेज में पहुंच चुका था। माधव मोघे एक्टर से ज्यादा मिमिक्री आर्टिस्ट के तौर पर ज्याजा फेमस थे। वह कई बार टीवी पर फिल्म शोले के 'ठाकुर' का किरदार निभाया करते थे।




लगभग एक महीने से माधव मोघे की तबीयत ठीक नहीं थी। जब अभिनेता के परिवाप वाले उन्हें अस्पताल ले गए तो उन्हें लग्स कैंसर के बारे में पता चला था। उनकी बेटी प्राची ने मीडिया संस्थान से बात करते हुए कहा, ''आज (रविवार) सुबह उनके आवास पर उनका निधन हो गया। उन्हें लास्ट स्टेज में फेफड़ों के कैंसर का पता चला था। उन्हें शनिवार को अस्पताल से घर वापस लाया गया था।''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story