मनोरंजन

करण जौहर के नाम एक और उपलब्धि

Rounak Dey
20 Jun 2023 10:17 PM IST
करण जौहर के नाम एक और उपलब्धि
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भारत के मशहूर फिल्मकार करण जौहर को आज (20 जून) ब्रिटिश संसद में ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसी वर्ष करण ने भारतीय सिनेमा में बतौर निर्देशक अपने 25 वर्ष पूरे किए हैं। इस निजी कार्यक्रम की मेजबानी लीसेस्टर की बैरोनेस वर्मा ने की। इसमें लॉर्ड देसाई, बैरोनेस उद्दीन और रिटायर्ड माननीय तनमनजीत सिंह देसी जैसे सांसदों के साथ-साथ ब्रिटिश एशियाई ट्रेलब्लेजर, इंफ्लुएंसर और कम्युनिटी लीडर भी शामिल थे।

बता दें कि करण का यूनाइटेड किंगडम के साथ विशेष संबंध रहा है। उन्होंने इस देश में कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, और ऐ दिल है मुश्किल जैसी फिल्मों की शूटिंग की है। साल 2012 में लोगों को देश की यात्रा के लिए आकर्षित और आमंत्रित करने के लिए उन्हें विजिट ब्रिटेन के गुडविल एम्बेसडर के रूप में भी नियुक्त किया जा चुका है।

Next Story