मनोरंजन
सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट
jantaserishta.com
14 May 2024 1:53 PM IST

x
बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया जा रहा है।
मुंबई: अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरपाल सिंह उर्फ हैरी के रूप में हुई है। हरपाल बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया जा रहा है। आरोप है कि उसी ने फायरिंग से पहले अभिनेता के घर की रेकी की थी। हरपाल (34) हरियाणा के फतेहाबाद का रहने वाला है।
आरोपी को उसके घर फतेहाबाद के गांव भिरड़ाना से गिरफ्तार किया गया है। पिछले 6 दिनों से पुलिस उसके गांव में डेरा जमाए बैठी थी, तब जाकर उसकी गिरफ्तारी संभव हो पाई है। आरोपी हैरी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया और उसके लिए चार दिन की ट्रांजिट रिमांड की मांग की। हालांकि, कोर्ट ने पुलिस को दो दिन का ट्रांजिट रिमांड दिया है। मुम्बई क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी को मंगलवार सुबह मुंबई लेकर आई है। आज (मंगलवार) को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस ने बताया, “आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने पूछताछ के दौरान हरपाल का नाम उजागर किया। रफीक को भी इस महीने पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। उससे इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर भी पूछताछ जारी है। सलमान के घर की रेकी के लिए उसे दो-तीन लाख रुपए दिए गए थे।“
अब तक मामले में 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। जिसमें दो गुजरात के कच्छ, दो बिहार के बेतिया, एक राजस्थान और अब इस मामले में हरपाल सिंह की ताजा गिरफ्तारी हुई है। हरपाल पर अभिनेता के घर की रेकी का आरोप है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी मोहम्मद रफीक ने खुलासा किया है कि उसने बीते दिनों अभिनेता के घर की रेकी करके जानकारी बिश्नोई को भेजी थी। इसके बाद आरोपी सागर गुप्ता और विक्की गुप्ता ने सलमान के घर के बाहर फायरिंग की थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





