मनोरंजन

सलमान खान का ऐलान, बताया फिल्म Antim की रिलीज डेट

Nil dhankar
12 Oct 2021 8:46 PM IST
सलमान खान का ऐलान, बताया फिल्म Antim की रिलीज डेट
x

इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं। किसी की शूटिंग जारी है तो कोई रिलीज के लिए तैयार है। इन सबके बीच सलमान खान और आयुष शर्मा स्टारर फिल्म 'अंतिम' जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है। सलमा खान ने हाल ही में इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म का एक धमाकेदार टीजर भी रिलीज किया है। जिसमें, एक तरफ सलमान पगड़ी वाले तो वहीं दूसरी तरफ आयुष शर्मा इमोशनल लुक में नजर आ रहे हैं।

सलमान खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उनकी आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अंतिम' का टीजर दिखाई दे रहा है। इस टीजर की शुरुआत होती है सलमान खान की तस्वीर से जो जूम आउट होते-होते आयुष शर्मा की आंख तक जाती है। टीजर में आयुष का चेहरा खून से लथपथ दिख रहा है और उनकी आंख से आंसू बह रहा है। उन्होंने हाथ में एक बंदूक भी ले रखी है। यहां देखें सामने आया 'अंतिम' का ये टीजर-

इस टीजर के साथ कैप्शन में सलमान खान ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। उन्होंने लिखा- 'फिल्म 'अंतिम' दुनिया भर के थिएटर्स में 26 नवंबर 2021 को रिलीज हो रही है'। इस फिल्म का पोस्टर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसमें आयुष और सलमान आमने-सामने खड़े नजर आ रहे हैं। जिसे देखकर मालूम होता है कि फिल्म में दोनों की जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।


Next Story