मनोरंजन

अंकुश राजा का नया गाना 'गंगा जी के पानी छिड़िक लेले बानी' रिलीज, दिव्यांशी संग हॉट केमिस्ट्री ने छुड़ाए फैंस के पसीने

Rani Sahu
10 Jan 2022 6:22 PM GMT
अंकुश राजा का नया गाना गंगा जी के पानी छिड़िक लेले बानी रिलीज, दिव्यांशी संग हॉट केमिस्ट्री ने छुड़ाए फैंस के पसीने
x
अंकुश राजा की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की दमदार जोड़ियों में से एक है

मुंबई। अंकुश राजा की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की दमदार जोड़ियों में से एक है। उनके गाने इतने लाजवाब होते हैं कि हर किसी को पसंद आते है। भक्ति गीत से लेकर रोमांटिक और पार्टी सॉन्ग तक हर बीट पर अपनी पकड़ रखने वाली इस जोड़ी ने अपने चाहने वालों को एक और तोहफा दिया है।

अंकुश राजा का नया गीत आया है, जिसका नाम है 'गंगा जी के पानी छिड़िक लेले बानी' (Ganga Ji Ke Pani Chhidik Lele Bani)। ये एक भोजपुरी रोमांटिक गाना है, जिसमें भोजपुरी एक्ट्रेस दिव्यांशी अपनी अदाओं का जलवा बिखेरती देखी जा सकती हैं।
गाने को आवाज अंकुश राजा और शिल्पी राज ने मिलकर दी है। बोल लिखे हैं सोनू सरगम आरा ने और म्यूजिक रौशन सिंह का है। गाने को डीआरएस म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे अभी तक 2.5 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया है।


Next Story