मनोरंजन

अंकुश राजा लेटेस्ट सॉन्ग 'होली में फुचुर फुचुर' छाया, Shilpi Raghwani संग खूब खेली होली

Rani Sahu
21 Feb 2022 4:30 PM GMT
अंकुश राजा लेटेस्ट सॉन्ग होली में फुचुर फुचुर छाया, Shilpi Raghwani संग खूब खेली होली
x
भोजपुरी सिनेमा की स्टार सिंगर जोड़ी अंकुश राजा अपने यूनीक गानों के लिए काफी पॉपुलर हैं

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की स्टार सिंगर जोड़ी अंकुश राजा अपने यूनीक गानों के लिए काफी पॉपुलर हैं। एक के बाद एक उनके गानों ने कई रिकॉर्डतोड़ व्यूज हासिल किए, जिसके चलते आज इस जोड़ी की गिनती भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज सिंगर्स के रूप में होती है। अंकुश राजा के लेटेस्ट गाने का नाम है 'होली में फुचुर फुचुर' (Holi Me Futchur Futchur) ।

होली स्पेशल गीत 'होली में फुचुर फुचुर' (Holi Me Futchur Futchur) को अंकुश राजा ने आवाज दी है, गाने के वीडियो को भी इसी जोड़ी पर फिल्माया गया है, जोड़ी के साथ शिल्पी राघवानी पर फिल्माया गया है। इन तीनों की केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है। क्योंकि गाना होली स्पेशल है तो, इसके वीडियो में भी काफी धूम धड़ाका देखने को मिल रहा है।
गाने को आवाज दिया है अंकुश राजा ने, महिला साथी के रूप में साथ दिया है अंकिता सिंह ने। बोल मनोज मतलबी के हैं और म्यूजिक अविनाश झा घुंघरू जी के हैं। रिलीज के कुछ ही घंटों में ये गाना ताबड़तोड़ वायरल होता जा रहा है।


Next Story