मनोरंजन

अंकिता ने इस मौके पर विक्की के साथ शेयर की रोमांटिक Photos

Mohammed Raziq
12 April 2024 11:59 AM IST
अंकिता ने इस मौके पर विक्की के साथ शेयर की रोमांटिक Photos
x
मुंबई : अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने ‘बिग बॉस 17’ में खूब सुर्खियां बटोरीं। उनका ज्यादातर समय लड़ाई-झगड़ों और विवादों में ही निकला। हालांकि घर से बाहर आते ही दोनों फिर से एक हो गए। इससे साफ पता चलता है कि शो में उनका झगड़ा असल नहीं था बल्कि शो जीतने के लिए बनाई गई रणनीति का एक हिस्सा था। इसी वजह से अंकिता व विक्की को खूब ट्रोल भी किया जाता है और यूजर्स इन्हें फेक कपल बताते हैं।
इन सब बातों के बीच अंकिता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर विक्की के साथ बेहद रोमांटिक फोटो शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं। ये पिक्चर्स सीधे उनके बेडरूम से आई हैं। देखा जा सकता है कि बेड फूलों से सजा हुआ है। घर का डेकोरेशन भी फ्लोरल थीम का है, कैंडल्स जली हुई हैं और केक भी सजा हुआ है। दरअसल ये दोनों रिश्ते के 6 साल को सेलिब्रेट कर रहे हैं यानी इनकी पहली डेट से लेकर अब तक इतना समय हो चुका है।

पिक्चर्स में अंकिता और विक्की दोनों ही वाइट में ट्विनिंग करते दिख रहे हैं। उल्लेखनीय है कि दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के बाद अंकिता की जिंदगी में विक्की आए और दोनों ने लंबे समय तक डेटिंग के बाद साल 2021 में शादी रचा ली। अंकिता ने पिक्चर्स शेयर कर कैप्शन में लिखा, “बीती रात हमने जश्न मनाया हमारी मुलाकात और डेट के 6 साल पूरा होने का। हमें अब भी यकीन नहीं कि हम यहां तक कैसे पहुंचे लेकिन हमारा ये प्यार हमें बेहद पसंद है।
Next Story