![गुड़ी पड़वा के मौके पर अंकिता लोखंडे का दिखा मराठी look, इस अंदाज में की पूजा गुड़ी पड़वा के मौके पर अंकिता लोखंडे का दिखा मराठी look, इस अंदाज में की पूजा](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/04/14/1015946--look-.webp)
x
आज 13 अप्रैल को देशभर में गुड़ी पड़वा समेत नया साल और नवरात्री का त्यौहार मनाया जा रहा हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| महाराष्ट्रा में आज के दिन गुड़ी पड़वा त्यौहार मनाया जाता है। आज पूरा महाराष्ट्र गुड़ी पड़वा के पर्व में रंगा हुआ है। कोरोना वायरस के साए में आज गुडी पड़वा पर्व मनाया जा रहा है।
इस पर्व से नए साल का आगमन बड़े ही धूमधाम के साथ किया जाता है। वहीं आम लोग जहां इस त्योहार को पूरे हर्षोल्लास से मना रहे हैं। वहीं बॉलीवुड जगत भी इस त्योहार के रंग में पूरी तरह से रंगा हुआ दिखाई। सोशल मीडिया पर कई सितारों ने इस त्यौहार की शुभकामनाए दी हैं।
टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने गुड़ी पड़वा का त्योहार धूमधाम से मनाया। अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक वीडियो शेयर करके फैंस को इस बात की जानकारी दी है।
अंकिता लोखंडे ने गुड़ी पड़वा की पूजा के लिए लाल रंग की महाराष्ट्रियन साड़ी पहनी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अंकिता लोखंडे का लुक देख कई लोग उन्हें महाराष्ट्र की मराठी मुलगी भी कह रहे हैं।
अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अंकिता अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन (Vicky Jain) के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में इस कपल के रिलेशनशिप को 3 साल पूरे हो गए है, जिसका जश्न दोनों ने बेहद ही रोमांटिक अंदाज़ में मनाया था।
Next Story