मनोरंजन

अंकिता लोखंडे के पति विकी जैन भी ऐक्टिंग की दुनिया में रख रहे कदम, देखें प्रोमो वीडियो

Neha Dani
22 Feb 2022 10:35 AM GMT
अंकिता लोखंडे के पति विकी जैन भी ऐक्टिंग की दुनिया में रख रहे कदम, देखें प्रोमो वीडियो
x
शो 26 फरवरी से शुरू हो रहा है। मनीष पॉल इसे होस्ट करेंगे।

अंकिता लोखंडे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। अब उनके पति विकी जैन भी ऐक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहे हैं। अंकिता उनकी भी उनकी ऐक्टिंग से हैरान हैं। उन्होंने अपने अपकमिंग शो का प्रोमो शेयर किया है। साथ ही अपने पति विकी जैन का लाइट-कैमरा और ऐक्शन की दुनिया में स्वागत किया है। दोनों स्टारप्लस पर शुरू हो रहे सीरियल स्मार्ट जोड़ी में नजर आएंगे। इससे पहले भाग्यश्री और राहुल महाजन भी अपने प्रोमोज शेयर कर चुके हैं। इन दोनों के लाइफ पार्टनर्स भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं हैं।

अंकिता मिलाती हैं विकी की हां में हां


अंकिता ने जो प्रोमो शेयर किया है उसमें मिर्ची आइसक्रीम खाती दिख रही हैं। साथ में बोलती हैं, मिर्ची आइसक्रीम? सोचती थी दुनिया में अपनी टाइप की मैं अकेली हूं। पर किस्मत से हम एक जैसे दो पागल टकरा गए। दिखाया जाता है कि उनके पति विकी जैन भी मिर्ची आइसक्रीम खा रहे हैं। प्रोमो में दिखाया गया है कि विकी और अंकिता की पसंद कितनी मिलती है। वहीं अंकिता चुपचाप यह भी बोलती हैं कि पसंद हमेशा नहीं मिलती लेकिन हां में हां मिला लेती हूं।
अंकिता ने विकी का किया स्वागत
अंकिता ने प्रोमो के साथ कैप्शन लिखा है, नहीं पता था कि आप ऐक्टिंग भी कर सकते हो। लाइट, कैमरा और ऐक्शन की दुनिया में स्वागत है बेबी। भरोसा है कि आपको साथ में इस जर्नी का मजा आएगा और खूबसूरत यादें बनाएंगे जो हमारे साथ हमेशा रहेंगी।
जानें, कब से शुरू हो रहा है शो
अंकिता लोखंडे से पहले मेकर्स भाग्यश्री-हिमालय, नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा और राहुल महाजन- नताल्या इलीना के नाम की घोषणा कर चुके हैं। शो 26 फरवरी से शुरू हो रहा है। मनीष पॉल इसे होस्ट करेंगे।

Next Story