मनोरंजन

पड़वा पर Ankita Lokhande ने जीता ससुराल वालों का दिल, भाई दूज पर भाइयों से लिया ढेर सारा शगुन

Rounak Dey
29 Oct 2022 4:51 AM GMT
पड़वा पर Ankita Lokhande ने जीता ससुराल वालों का दिल, भाई दूज पर भाइयों से लिया ढेर सारा शगुन
x
शुभकामना संदेशों का आदान प्रदान किया जाता है। इस दिन पत्नी अपने पति की आरती उतारती हैं।
टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इस समय अपनी लाइफ के सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रही हैं। वह पति विक्की जैन के साथ मैरिड लाइफ एंजाॅय कर रही हैं। वह अक्सर पति संग लवी डवी तस्वीरें शेयर कर फैंस का दिल जीत लेती हैं।
इन सबके साथ अंकिता शादी के बाद अपने हर त्योहार को पति और ससुराल वालों के साथ धूमधाम से मनाया। हाल ही में अंकिता ने अपने ससुराल में पहला दीवाली पड़वा मनाया जिसकी वीडियो उन्होंने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है। इसके अलावा उन्होंने भाई दूज का भी त्योहार मनाया।
क्या है दीवाली पड़वा



कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को महाराष्ट्र में दीवाली पड़वा मनाया जाता है। दीपावली के अगले दिन मनाए जाने वाले पर्व को दिवाली पड़वा कहते हैं जो पांच दिवसीय दिवाली उत्सव के चौथे दिन पड़ता है। महाराष्ट्र में इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है और शुभकामना संदेशों का आदान प्रदान किया जाता है। इस दिन पत्नी अपने पति की आरती उतारती हैं।
Next Story