मनोरंजन

आधी रात को Ankita Lokhande ने पति Vicky Jain के साथ मनाया बर्थडे, ऐसा था एक्ट्रेस का रिएक्शन

Rounak Dey
19 Dec 2021 10:27 AM IST
आधी रात को Ankita Lokhande ने पति Vicky Jain के साथ मनाया बर्थडे, ऐसा था एक्ट्रेस का रिएक्शन
x
उन्होंने हाल ही में अपनी डांस परफॉर्मेंस की कुछ वीडियो शेयर करते हुए खुद को दबंग दुल्हन टैग दिया था।

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे आज अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस की जिंदगी में खुशियों की लहर आ चुकी है और एक के बाद एक उनके पास सेलिब्रेशन के कई बहाने आते जा रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विकी जैन के साथ शादी के बंधन में बंध गई थीं। प्री वेडिंग फंक्शन्स और फिर हनीमून के बाद अब एक्ट्रेस अपना बर्थडे एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने पति विकी जैन के साथ रात 12 बजे ही केक कटिंग सेरिमनी की और इसकी झलकियां उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।






पति विकी जैन ने दिया बड़ा सरप्राइज?


विकी जैन ने जहां एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए अपनी पत्नी अंकिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं, वहीं एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर मिडनाइट के कई सारे वीडियो शेयर करते हुए दिखाया है कि कैसे उन्होंने मिडनाइट में बर्थडे सेलिब्रेट किया। वीडियो में अंकिता लोखंडे के सामने कई सारे केक सजे नजर आ रहे हैं।
सरप्राइज पाकर ऐसा था रिएक्शन
एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अंकिता लोखंडे के सामने लाइट्स और फ्लॉवर्स से सजी हुई मेज पर रखे ढेर सारे केक नजर आ रहे हैं। अंकिता लोखंडे भी इस सरप्राइज को देखकर बहुत ज्यादा खुश नजर आ रही हैं। बता दें कि अंकिता लोखंडे और विकी जैन की शादी भी दिसंबर में ही हुई हैं। इसी महीने में विकी-कटरीना भी शादी के बंधन में बंधे हैं।
दबंग दुल्हन हैं अंकिता लोखंडे
दोनों की कपल्स की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हुईं। अंकिता लोखंडे अपनी शादी को खुलकर एन्जॉय करती दिखाई पड़ीं। उन्होंने हाल ही में अपनी डांस परफॉर्मेंस की कुछ वीडियो शेयर करते हुए खुद को दबंग दुल्हन टैग दिया था।
Next Story