मनोरंजन

चंडीगढ़ में अंकित गुप्ता ने किया प्रियंका चौधरी का ग्रैंड वेलकम, एक दूजे को अपने हाथों से खिलाया केक

Neha Dani
27 Feb 2023 2:23 AM GMT
चंडीगढ़ में अंकित गुप्ता ने किया प्रियंका चौधरी का ग्रैंड वेलकम, एक दूजे को अपने हाथों से खिलाया केक
x
प्रियंका चाहर चौधरी जल्द ही अपने अपकमिंग म्यूजिक एलबम में साथ नजर आने वाले हैं।
'बिग बॉस 16' स्टार प्रियंका चाहर चौधरी हाल ही में चंडीगढ़ पहुंची हैं, जहां एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ। एयरपोर्ट से निकलने के बाद टीवी सीरियल उडारियां फेम स्टार अंकित गुप्ता ने अपनी को-स्टार प्रियंका के लिए खास सरप्राइज प्लान किया। दोस्त अंकित का सरप्राइज देख एक्ट्रेस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दोनों कई दिनों बाद एक दूजे से मिलकर बेहद खुश नजर आए। दोनों की मुलाकात की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
दरअसल, अंकित गुप्ता ने प्रियंका चाहर चौधरी के लिए चंडीगढ़ में एक स्पेशल सरप्राइज प्लान किया था।
अंकित ने एक्ट्रेस के स्वागत में एक खूबसूरत सा केक मंगवाया, जिसे उन्होंने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो के सेट पर काटा। रूम को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया।
केक कटिंग के बाद प्रियंका और अंकित एक दूजे को अपने हाथों से केक भी खिलाते नजर आए।
बता दें, अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी जल्द ही अपने अपकमिंग म्यूजिक एलबम में साथ नजर आने वाले हैं।

Next Story