मनोरंजन
‘खतरों के खिलाड़ी 13’ से बाहर हुईं अंजुम फकीह, ‘गदर 2’ के लिए KRK के बिगड़े बोल
Mohammed Raziq
31 July 2023 12:33 PM IST

x
लिए KRK के बिगड़े बोल
कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी काफी लोकप्रिय है। इस समय इसका 13वां सीजन चल रहा है। इसे फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। रविवार (30 जुलाई) को शो से ‘कुंडली भाग्य’ सीरियल में सृष्टि का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस अंजुम फकीह बाहर हो गई हैं। अंजुम शो से एविक्ट होने वाली दूसरी कंटेस्टेंट हैं। इससे पहले अंजुम की बेस्ट फ्रेंड रूही चतुर्वेदी का भी सफर खत्म हो गया था।
रूही के बाद एक्टर रोहित रॉय को चोट के चलते शो से अलविदा कहना पड़ा था। रोहित इलाज के लिए दक्षिण अफ्रीका से मुंबई लौट आए। खतरों के खिलाड़ी के इस हफ्ते हुए एविक्शन स्टंट में अंजुम फकीह और ऐश्वर्या शर्मा के बीच टक्कर थी। उन्हें पानी के स्टंट का चैलेंज मिला था। इसमें उन्हें पानी के अंदर एक घूमते हुए गोल पिंजरे में रखा गया और इससे उन्हें फ्लैग्स निकालने थे।
परफॉर्म करते हुए अंजुम के शरीर में अचानक पानी चला गया। अंजुम को तुरंत बाहर निकालकर ये घोषणा कर दी गई कि उन्होंने ये स्टंट अबॉर्ट किया है। रोहित का कहना था कि ‘गुम है किसी के प्यार में’ की एक्ट्रेस ऐश्वर्या अच्छी किस्मत के चलते बच गईं। वैसे कहा जा रहा है कि अंजुम जल्द ही बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री शो में वापसी करेंगी
डायरेक्टर अनिल शर्मा की सनी देओल और अमीषा पटेल अभिनीत फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर लोगों में काफी क्रेज है। इसका ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया था। मूवी 11 अगस्त को रिलीज होगी। इस बीच एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान यानी केआरके ने मूवी को लेकर अपनी राय दी है। केआरके ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि 80 के दशक की फिल्म #गदर2 के बारे में मेरी गणना इस प्रकार है!
(1) अगर अनिल शर्मा एक हिट फिल्म बना सकते हैं, तो वे एसएलबी जैसे बड़े निर्देशक हैं और नहीं।
(2) अगर ‘गदर 2’ हिट हो गई तो लड़कियों जैसा दिखने वाला लड़का उत्कर्ष सुपर स्टार है, जो संभव नहीं है।
(3) अगर ‘गदर 2’ हिट है तो सनी देओल बड़े सुपरस्टार हैं, जो संभव नहीं है।
इससे पहले केआरके ने बताया कि उनके एक करीबी ने 'गदर 2' देखी है। उसने बताया कि यह साल की वाहियात फिल्मों में से एक है। अनिल शर्मा का निर्देशन 80 के दशक जैसा है। कहानी और स्क्रीनप्ले कमजोर है। यह फिल्म 3 दिन भी नहीं टिक पाएगी। उल्लेखनीय है कि ‘गदर 2’ के साथ अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओएमजी 2’ भी रिलीज होगी।
Next Story





