मनोरंजन

‘खतरों के खिलाड़ी 13’ से बाहर हुईं अंजुम फकीह

Kiran
31 July 2023 2:08 PM GMT
‘खतरों के खिलाड़ी 13’ से बाहर हुईं अंजुम फकीह
x
अंजुम शो से एविक्ट होने वाली दूसरी कंटेस्टेंट हैं। इससे पहले अंजुम की बेस्ट फ्रेंड रूही चतुर्वेदी का भी सफर खत्म हो गया था।
कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी काफी लोकप्रिय है। इस समय इसका 13वां सीजन चल रहा है। इसे फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्‌टी होस्ट कर रहे हैं। रविवार (30 जुलाई) को शो से ‘कुंडली भाग्य’ सीरियल में सृष्टि का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस अंजुम फकीह बाहर हो गई हैं। अंजुम शो से एविक्ट होने वाली दूसरी कंटेस्टेंट हैं। इससे पहले अंजुम की बेस्ट फ्रेंड रूही चतुर्वेदी का भी सफर खत्म हो गया था।
रूही के बाद एक्टर रोहित रॉय को चोट के चलते शो से अलविदा कहना पड़ा था। रोहित इलाज के लिए दक्षिण अफ्रीका से मुंबई लौट आए। खतरों के खिलाड़ी के इस हफ्ते हुए एविक्शन स्टंट में अंजुम फकीह और ऐश्वर्या शर्मा के बीच टक्कर थी। उन्हें पानी के स्टंट का चैलेंज मिला था। इसमें उन्हें पानी के अंदर एक घूमते हुए गोल पिंजरे में रखा गया और इससे उन्हें फ्लैग्स निकालने थे।
परफॉर्म करते हुए अंजुम के शरीर में अचानक पानी चला गया। अंजुम को तुरंत बाहर निकालकर ये घोषणा कर दी गई कि उन्होंने ये स्टंट अबॉर्ट किया है। रोहित का कहना था कि ‘गुम है किसी के प्यार में’ की एक्ट्रेस ऐश्वर्या अच्छी किस्मत के चलते बच गईं। वैसे कहा जा रहा है कि अंजुम जल्द ही बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री शो में वापसी करेंगी।

Next Story