मनोरंजन

Anjum Fakih Birthday: टीवी इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं अंजुम फकीह

Bharti Sahu 2
12 Sept 2024 8:39 AM IST
Anjum Fakih Birthday: टीवी इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं अंजुम फकीह
x
Anjum Fakih Birthday: आज एक्ट्रेस का 35वां जन्मदिन है और इस खास मौके पर फैंस से लेकर स्टार्स तक सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं। अंजुम फकीह Anjum Fakih के जन्मदिन पर आज हम आपको बताएंगे कि वह कई विवादों में भी फंस चुकी हैं। स्मोकिंग के लिए ट्रोल होने के साथ-साथ अंजुम फकीह को लेस्बियन का टैग तक मिल चुका है। तो चलिए एक नजर डालते हैं अंजुम फकीह से जुड़े विवादों पर| अंजुम फकीह Anjum Fakih ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। अंजुम फकीह ने 19 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी। अंजुम ने सीरियल 'माही-वे' के जरिए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। अंजुम फकीह ने अपनी एक्टिंग से टीवी की दुनिया में जबरदस्त पहचान बनाई है। लेकिन आपको बता दें कि 'कुंडली भाग्य' में नजर आने वाली चुलबुली सृष्टि दरअसल कई विवादों से घिरी रही हैं। आज मशहूर टीवी एक्ट्रेस अंजुम फकीहAnjum Fakih का 35वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर उन्हें हर तरफ से खूब बधाइयां मिल रही हैं। आपको बता दें कि अंजुम का जन्म महाराष्ट्र के रत्नागिरी में एक कोंकणी मुस्लिम परिवार में हुआ था।
Next Story