मनोरंजन
अंजना सिंह का 'जुत्ती मेरी' गाने पर शानदार डांस वीडियो, साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत
jantaserishta.com
6 Sept 2025 12:40 PM IST

x
मुंबई: 'लव और राजनीति', 'ट्रक ड्राइवर', 'दबंग आशिक', और 'लावारिस' जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी दिखा चुकीं अभिनेत्री अंजना सिंह ने ट्रेंड को फॉलो करते हुए शनिवार को सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो पोस्ट किया है।
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह शानदार एक्सप्रेशन के साथ 'जुत्ती मेरी' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में अंजना ने पारंपरिक साड़ी पहनी है, जिसमें वह बेहद आकर्षक लग रही हैं। मांग में सिंदूर और माथे पर बिंदी उनके लुक को और भी निखार रही है। खास बात यह है कि उन्होंने अपने बालों को ट्रिम कर खुला रखा है, जो उनके चेहरे की खूबसूरती को और बढ़ा रहा है। उनके डांस मूव्स और चेहरे के हाव-भाव एकदम रियल हैं। वीडियो में अंजना का आत्मविश्वास और उनकी अदाएं हर किसी को पसंद आ रही हैं।
अंजना ने वीडियो के कैप्शन में सिर्फ "जुत्ती मेरी" लिखा, जो उनके इस अंदाज को और भी खास बनाता है। फैंस ने कमेंट्स में उनकी खूबसूरती और डांस की जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा, "अंजना जी, आपका ये अंदाज दिल छू गया!" वहीं, दूसरे ने कहा, "साड़ी में आपका लुक और डांस दोनों कमाल का हैं।"
इस गाने को नेहा भसीन ने गाया है और संगीत समीर उद्दीन ने दिया है। गाना कई म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। पूरा गाना जियो सावन, स्पॉटिफाई, एप्पल म्यूजिक, और अमेजन म्यूजिक पर भी उपलब्ध है।
अंजना के प्रोजेक्ट पर नजर डालें तो वह कई भोजपुरी फिल्मों और टेलीविजन धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2012 में 'एक और फौलाद से' अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह कई 'लव और राजनीति', 'ट्रक ड्राइवर', 'दबंग आशिक', और 'लावारिस' जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। अभिनेत्री ने पवन सिंह, दिनेश लाल यादव, और रवि किशन जैसे बड़े सितारों के साथ भी काम किया है।
Tagsअंजना सिंहअंजना सिंह का 'जुत्ती मेरी' गाने पर शानदार डांस वीडियोAnjana SinghAnjana Singh's superb dance video on the song 'Jutti Meri'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





