![अपने Romantic Colour से अंजना सिंह ने सबको की मदहोश, देखें हॉट वीडियो अपने Romantic Colour से अंजना सिंह ने सबको की मदहोश, देखें हॉट वीडियो](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/17/1547572-1.webp)
x
हर किसी पर होली जा खुमार चढ़ा नजर आ रहा है
मुंबई। हर किसी पर होली जा खुमार चढ़ा नजर आ रहा है। ऐसे में भोजुरी सिनेमा के स्टार्स कैसे पीछे रह सकते हैं। इस इंडस्ट्री में सभी सिंगर्स फैंस के एंटरटेनमेंट और मस्ती का पूरा ख्याल रखे हुए हैं। इस बीच भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह भी धमाल मचाती नजर आई हैं। हॉट हसीना का एक हिंदी सॉन्ग रिलीज हुआ है, जो होली स्पेशल है।
गाने के वीडियो में अंजना सिंह का हॉट अवतार फैंस की धड़कनें बढ़ा रहा है। इस गाने का नाम है 'मेरा रोमांटिक कलर' (Romantic Colour)। बता दें, ये भोजपुरी एक्ट्रेस का पहला हिंदी सॉन्ग है, जिसमें वो व्हाइट क्रॉप टॉप और ब्लू डेनिम जीन्स और जैकेट के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में उनको होली की मस्ती में चूर होते देखा जा सकता है।
गाने को आवाज दिया है, खुशबू जैन ने, बोल अंजना सिंह के हैं और म्यूजिक मुन्ना दूबे ने दिए हैं। ये गाना भोजपुरी फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है और अब तक इसे 11 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
Next Story