मनोरंजन

अनीता हसनंदानी के बेटे आरव का हुआ मुंडन, देखें वायरल PHOTO

Triveni
7 July 2021 9:47 AM GMT
अनीता हसनंदानी के बेटे आरव का हुआ मुंडन, देखें वायरल PHOTO
x
Anita Hassanandani's son Aarav gets shaved, see viral photo

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी हाल ही में मां बनी थी और सोशल मीडिया पर तभी से वो अपने और बेटे आरव की तस्वीरें रोज शेयर करती हैं। फैंस को मम्मी और बेटे की ये जोड़ी खूब भाती है और कुछ घंटे पहले ही अनीता ने फैंस को सरप्राइज दे दिया है। जी हां अनीता के बेटे का मुंडन हो चुका है। मुंडन के बाद आरव कैसे दिख रहे हैं....इसकी एक झलक अनीता ने दिखा दी है।



वायरल हुई आरव (Aaravv) के मुंडन की फोटोज
सोशल मीडिया पर टीवी के क्यूटेस्ट कपल्स में से एक अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) और रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) के बेटे आरव की तस्वीरें खूब देखी जा रही हैं।
मुंडन पर अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) के बेटे ने पहना कुर्ता-पजामा
अनीता हंसनंदानी ने बेटे को मुंडन पर पीले रंग का कुर्ता-पजामा पहनाया। इस कुर्ते-पजामे में आरव तो और भी क्यूट नजर आ रहे हैं। आरव की इन तस्वीरों से आप आसानी से नजरें तो नहीं ही हटा पाएंगे।
घरवालों के साथ दिखें आरव (Aaravv)
आरव के मुंडन संस्कार में कई लोग शामिल हुए और बाद में सभी ने एक साथ मिलकर खूब तस्वीरें क्लिक करवाई। इन तस्वीरों में आरव का एक्सप्रेशन तो देखते ही बन रहा है।
पापा की गोद में खेल रहे हैं आरव (Aaravv)
मुंडन की रस्में पूरा होते ही अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) के बेटे आरव ने घर में खूब धमाल मचाया। इस तस्वीर में आरव पापा की गोद में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) की गोद में सो गए आरव (Aaravv)
रोहित रेड्डी और उनके बेटे के बीच क्यूट बॉन्डिंग देखी जाती है। फैंस को इनकी तस्वीरें और वीडियोज खूब पसंद आते हैं। इस तस्वीर को तो फैंस बार-बार निहारने वाले हैं।
शादी के कई साल बाद अनीता हसनंदानी मां बनी हैं और अब उनका परिवार पूरा हो चुका है। अनीता हसनंदानी सोशल मीडिया पर फैंस से अपनी प्रेग्नेंसी और पोस्ट प्रेग्नेंसी से जुड़ा अनुभव शेयर करती रहती हैं।
अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) ने बेटे को कहा 'गुंडा'
अपने बेटे के मुंडन के बाद 'ये है मोहब्बतें' (Yeh Hai Mohabbatein) एक्ट्रेस बेटे को गुंडा कहती हुई नजर आईं। अनीता ने सोशल मीडिया पर बेटे के मुंडन की कई तस्वीरें शेयर की हैं।


Next Story