मनोरंजन

अनीता हसनंदानी फैमिली संग वेकेशन पर निकली, लाडले को बाहों में लिए खुलकर लुटाया प्यार

Rounak Dey
28 Nov 2021 4:26 PM IST
अनीता हसनंदानी फैमिली संग वेकेशन पर निकली, लाडले को बाहों में लिए खुलकर लुटाया प्यार
x
जिसका नाम आरव रेड्डी है।

एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी इन दिनों अपनी पेरेंटिंग लाइफ जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। कपल अपने बेटे आरव का खास ख्याल रख रहा हैं और उनके इन पलों को खास बनाने की हर संभव कोशिश में जुटा हुआ है। वहीं अब अनीता फैमिली संग वेकेशन पर निकली हैं।

अनीता हसनंदानी को हाल ही में पति रोहित रेड्डी और बेटे आरव रेड्डी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। बेटे के जन्म के बाद ये पहली बार है जब अनीता यूं एयरपोर्ट पर नजर आईं हैं।


इस दौरान अनीता पैपराजी के सामने अपने नन्हे बेटे पर खूब प्यार लुटाती दिखाई दीं। लुक की बात करें तो अनीता ग्रे हुडी और व्हाइट जींस में स्टाइलिश लग रही हैं। वहीं रोहित ग्रे टी-शर्ट और व्हाइट ट्राउजर में कूल दिख रहे हैं।
आरव इस दौरान ग्रे आउटफिट में क्यूट दिखे। सामने आईं तस्वीरों में अनीता लाडले को कभी गोद में लिए तो कभी क्रेडल में कैरी करती दिखाई दीं। अनीता की फैमिली संग ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
अनीता ने साल 2013 में बिजनेसमैन रोहित रेड्डी से गोवा में शादी की थी। दोनों जिम में पहली बार एक-दूसरे को मिले थे। इसी दौरान रोहित अनीता को अपना दिल दे बैठे। अनीता ने इसी साल 9 फरवरी को प्यारे से बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम आरव रेड्डी है।


Next Story