मनोरंजन

पर्ल वी पुरी पर लगे आरोपों के खिलाफ ANITA HASSANANDANI ने उठाई आवाज़, बोली- सब झूठ है

Shubhra Nandy
6 Jun 2021 9:51 AM IST
पर्ल वी पुरी पर लगे आरोपों के खिलाफ ANITA HASSANANDANI ने उठाई आवाज़, बोली- सब झूठ है
x
छोटे पर्दे के पॉप्यूलर एक्टर और नागिन फेम पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) पर गंभीर आरोप लगे है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| छोटे पर्दे के पॉप्यूलर एक्टर और नागिन फेम पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) पर गंभीर आरोप लगे है। एक्टर पर नाबालिग लड़की से रेप के आरोप लगाए हैं जिसके चलते पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। मुंबई के मलाड स्थित मलवानी पुलिस ने पर्ल को बीते शुक्रवार (चार अप्रैल) को गिरफ्तार किया था। हालांकि अब पर्ल वी पुरी को जमानत मिल चुकी है। इस खबर के सामने आते ही टीवी स्टार्स को काफी झटका लगा।

पर्ल वी पुरी की क्लोज़ फ्रेंड और को-स्टार रहीं एक्टेस अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani ) ने एक्टर पर लगे आरोपों के खिलाफ अवाज़ उठाई है और अपने दोस्त को सपोर्ट किया है। अनीता ने इंस्टा पर पर्ल संग फोटो शेयर कर लिखा- सुबह उठते ही पर्ल वी पुरी के बारे में बकवास खबर सुनने को मिली। मैं उसे जानती हूं। ये सच नहीं है। सच हो ही नहीं सकता है। सब झूठ है। मुझे यकीन है कि इसमें कुछ और भी मामला होगा। जल्द ही सच सामने आ जाएगा। लव यू पर्ल वी पुरी ।
अनीता के अलावा पर्ल की एक और को-स्टार और दोस्त करिश्मा तन्ना (Karishna Tanna) ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है कि पर्ल को जमानत दे दी गई हैं। पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, "सत्यमेव जयते। हमेशा सच्चाई की जीत होती है और पर्ल जीत गया है ।
अनीता के साथ-साथ पर्ल के फैंस को भी इस बात पर भरोसा नहीं हो रहा है कि उनका फेवरेट एक्टर ऐसा कुछ कर सकता है। सोशल मीडिया पर फिलहाल #ISTANDWITHPEARL ट्रैंड कर रहा है। पर्ल के जानने वाले और उनके फैंस लगातार एक्टर के सपोर्ट में खड़े हुए हैं। बता दें - अनीता हसनंदानी और पर्ल वी पुरी ने कलर्स के फेमस सीरियल नागिन में साथ काम किया है। इस शो में इन दोनों स्टार के अलावा सुरभि ज्योति , करिश्मा तन्ना भी लीड रोल में थीं।


Next Story