मनोरंजन

अचनाक हवे में उड़ने लगा अनीता हसनंदानी का बेटा, VIDEO देख हैरान हुए लोग

Triveni
26 May 2021 5:20 AM GMT
अचनाक हवे में उड़ने लगा अनीता हसनंदानी का बेटा, VIDEO देख हैरान हुए लोग
x
एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) इसी साल फरवरी में मां बनी हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) इसी साल फरवरी में मां बनी हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपना मदरहुड फेज खूब एन्ज़ॉय कर रही हैं। बेटे आरव के साथ सोशल मीडिया पर खूब नई ऩई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। अनीता की एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसे देख लोग हैरान हो रहे हैं।

इस वीडियो में आरव हवा में उड़ते नजर आ रहे हैं। हालांकि आरव इस वीडियो सच में नहीं उड़ रहे हैं बल्कि तकनीक और इंस्टाग्राम फिल्टर्स की मदद से इस वीडियो को बनाया गया है। लेकिन लोग इसे देखकर हैरान हो रहे हैं। वैसे एक्ट्रेस ने इस ट्र‍िक का बीटीएस वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इससे पहले भी अनीता कई मजेदार ट्र‍िक्स और फनी वीडियोज से फैंस का खूब मनोरंजन करती रही हैं।
बता दें मां बनने के बाद एक्ट्रेस ने काफी वेट भी गेन किया है। अब ऐसे में अनीता अपने वर्कआउट मूड में वापस आ चुकी हैं और घर पर ही जमकर वर्कआउट कर रही हैं। कभी घर की छत पर बेटे संग वर्कआउट करती हैं तो कभी घर से बाहर वॉक करती नजर आती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था।

एक्ट्रेस के टीवी और फिल्मी करियर की बात की जाए तो अनीता हसनंदानी की शुरुआत साल 2001 में एकता कपूर के बहुतचर्चित टीवी सीरियल 'कभी सौतन कभी सहेली' से की थी। इसके बाद अनीता हसनंदानी ने 'कोई अपना सा', 'काव्यांजलि', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'क्या दिल ने कहा', 'कसम से', 'प्यार तुने क्या किया' और 'नागिन' सहित कई हिट टीवी सीयिरल्स में नजर आ चुकी हैं।
वहीं टीवी सीरियल्स के अलावा अनीता हसनंदानी फिल्मों में भी अपना हाथ आजमा चुकी हैं। उन्होंने फिल्मों में अपने अभिनय की शुरुआत साउथ सिनेमा से की थी। अनीता हसनंदानी पहली बार साल 2001 में तमिल फिल्म 'नुव्वु नेनु' में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों के लिए काम किया था।


Next Story