मनोरंजन

अनीता हसनंदानी के घर जल्द गूंजने वाली हैं किलकारियां...एक्ट्रेस ने प्लांट किया बेबी बंप...शेयर की वीडियो

Gulabi
10 Oct 2020 2:52 PM GMT
अनीता हसनंदानी के घर जल्द गूंजने वाली हैं किलकारियां...एक्ट्रेस ने प्लांट किया बेबी बंप...शेयर की वीडियो
x
नागिन फेम टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी मां बनने वाली हैं। अनीता ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। नागिन फेम टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी मां बनने वाली हैं। अनीता ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। अनीता ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह पति रोहित के साथ अपनी अब तक की जर्नी को दिखा रही हैं कि कैसे दोनों मिले फिर रोहित ने उन्हें प्रपोज किया, इसके बाद दोनों की शादी हुई और अब दोनों पैरेंट्स बनने वाले हैं।

वीडियो में अनीता का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है और रोहित एक्ट्रेस के बेबी बंप पर किस करते हैं।

दोनों के इस पोस्ट पर सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं रोहित ने भी एक वीडियो शेयर किया है जिसके जरिए उन्होंने अनीता की प्रेग्नेंसी की खबर दी है।


आपको बता दें कि अनीता हसनंदानी टीवी के पॉप्युलर सीरियल 'नागिन 4' में नजर आई थीं। उन्होंने विशाखा खन्ना का किरदार निभाया था। इसके अलावा पिछले साल 'नच बलिए 9' में दोनों की जोड़ी काफी हिट हुई थी।

अनीता हसनंदानी कई पॉप्युलर शो का हिस्सा रह चुकी हैं। इसमें ये हैं मोहब्बतें, कव्यांजली, क्योंकि सास भी कभी बहू थी और कसम से शामिल हैं।

Next Story