मनोरंजन

बेबी आरव के सोते ही रात में पति संग डेट पर निकली अनीता हसनंदानी, फोटो हुआ वायरल

Tara Tandi
28 Feb 2021 9:17 AM GMT
बेबी आरव के सोते ही रात में पति संग डेट पर निकली अनीता हसनंदानी, फोटो हुआ वायरल
x
पवर कपल अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी इस महीने सुर्खियों में रहे थे, जब एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया था।

जनता से रिश्ता बेवङेस्क | पवर कपल अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी इस महीने सुर्खियों में रहे थे, जब एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया था। बेटे का नाम इन्होंने आरव रखा है। एक बार फिर दोनों किसी करण से सुर्खियों में आ गए हैं। अनीता हसनंदानी ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह पति रोहित संग नजर आ रही हैं। रोहित का कहना है कि दोनों बेटे के सो जाने के बाद डेट पर निकले हैं।

रोहित रेड्डी ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "आरव सो रहे हैं। मम्मी और डैडी दोनों ही डेट पर आ गए हैं।" इस फोटो में अनीता ने लाइट ग्रीन कलर का कुर्ता पहना हुआ है। वहीं, रोहित ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू जीन्स में नजर आ रहे हैं।

मालूम हो कि दोनों साल 2013 में शादी के बंधन में बंधे थे। साल 2020 में अनीता और रोहित ने फोटो शेयर कर फैन्स को जानकारी दी थी कि वह पैरेंट्स बनने वाले हैं। 9 फरवरी, 2021 में आरव को अनीता ने जन्म दिया। प्रेग्नेंसी के दौरान भी दोनों ने कई फोटोज और वीडियोज शेयर कर फैन्स का मनोरंजन किया था।

बेटे आरव के आने की जानकारी देते हुए अनीता ने कैप्शन में लिखा था, ''और हम लोग तीन हो गए। सबसे अच्छे के साथ आशीर्वाद मिला है। ब्यूटीफुल विशेज के लिए आप सभी को थैंक्यू। #न्यूमॉमीडैडी।''

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच क्या सुलह करना में लगे हैं सलमान खान? यह है सच्चाई

जब ऋतिक रोशन ने सुजैन खान से अलग होने पर कहा था- मैं दोबारा शादी करने का नहीं सोच सकता

एक लेटेस्ट वीडियो में अनीता और रोहित रेड्डी ने बेटे आरव का फेस रिवील किया था। इंस्टाग्राम पर दोनों ने एक मजाकिया वीडियो शेयर किया, जिसमें बेटे आरव का चेहरा साफ नजर आ रहा था।

वीडियो में रोहित रेड्डी पत्नी अनीता के पेट पर बम को आग लगाते नजर आए थे। जैसे ही वह फटा, बेबी हाथ में नजर आता है। वीडियो शेयर करते हुए अनीता ने लिखा, "और हमारा बेबी आरव आ गया। 9-02-2021।"

Next Story