मनोरंजन

अनीता हसनंदानी ने पति Rohit Reddy को मारा थप्पड़, इंटरनेट पर वायरल हुआ VIDEO

Triveni
23 May 2021 4:11 AM GMT
अनीता हसनंदानी ने पति Rohit Reddy को मारा थप्पड़, इंटरनेट पर वायरल हुआ VIDEO
x
टीवी की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) इन दिनों अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।

टीवी की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) इन दिनों अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। अनीता अक्सर अपने बेटे आरव और पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटोज अपलोड करती रहती हैं। हाल ही में अनीता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो पति रोहित रेड्डी को थप्पड़ मारती दिखाई दे रही हैं। ये प्रैंक वीडियो सोशल मीडिया बड़ी तेजी से वायरल होना शुरू हो गया है।

इस वीडियो में अनीता हसनंदानी पति रोहित रेड्डी के साथ प्रैंक करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में अनीता हसनंदानी, रोहित को चेयर पर बड़े प्यार से बिठाती हैं और उनसे कहती हैं कि मेरे पास एक किसी ना दिखने वाला धागा है और इसे आपके इस कान में डालकर दूसरे कान से निकालूंगी। वीडियो में अनीता पूछती आपको कुछ महसूस हुआ? रोहित के मना करने के बाद अनीता उनके थप्पड़ जड़ देती हैं। थप्पड़ खाने एक बाद रोहित तुरंत कुर्सी से उठकर चले जाते हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए अनीता ने कैप्शन दिया है, 'प्लीज इसे घर में ट्राई करें।' इसके अलावा अनीता ने वीडियो पर लिखा, 'एक ऐसी मैजिक ट्रिक जो हर त्नि को पसंद आएगी।'
अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी के इस वीडियो को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए, 'मैम आपकी आंखें बहुत प्यारी हैं।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'ये वीडियो इतना कूल नहीं था लेकिन आप दोनों की जोड़ी सच में बहुत अच्छी है।' अनीता टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और वो कई शो के जरिए फैंस के बीच अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। कई सालों तक टीवी इंडस्ट्री में काम करने के बाद अनीता ने अक्टूबर 2013 में रोहित रेड्डी के साथ शादी रचाई थी। अनित ने इस साल फरवरी के महीने में अपने पहले बच्चे आरव को भी जन्म दिया है।


Next Story