
x
'कभी सौतन कभी सहेली' और 'ये है मोहब्बतें' फेम एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी इसी महीने मां बनी हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेसक | 'कभी सौतन कभी सहेली' और 'ये है मोहब्बतें' फेम एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) इसी महीने मां बनी हैं। अनीता हसनंदानी ने साल 2013 में बिजनेसमैन रोहित रेड्डी संग शादी रचाई थी। शादी के सालों बाद भी ये कपल अपने फैंस को लगातार कपल गोल्स देता आ रहा है। टीवी के इस क्यूट कपल ने क्रिएटिव अंदाज में अपने बेटे आरव (Aaravv) का चेहरा दुनिया के सामने ला दिया है। अनीता हसनंदानी ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनीता हसनंदानी के बेबी बंप पर एक बम बना हुआ है, जिसे रोहित (Rohit Reddy) माचिस से जला रहे हैं। रोहित के ऐसा करते ही ब्लास्ट होता है और फिर अनीता के हाथ में बेबी आ जाता है। सोशल मीडिया पर अनीता और रोहित के इस क्रिएटिव अंदाज की लोग खूब वाहवाही कर रहे हैं।
Next Story





