भारत के साथ पूरी दुनिया में छाई ‘एनिमल’, तोड़ा रिकॉर्ड

Santoshi Tandi
1 Dec 2023 12:01 PM GMT
भारत के साथ पूरी दुनिया में छाई ‘एनिमल’, तोड़ा रिकॉर्ड
x

मुंबई : एनिमल’ को समीक्षकों और दर्शकों से पोजिटिव रिव्यू मिल रहा है। माना जा रहा है कि सिर्फ भारत में ही नहीं, यह फिल्म दुनियाभर में छा जाएगी। आज ‘एनिमल’ के आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल ने शेयर किया कि फिल्म ने उत्तरी अमेरिका में 1 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी मूवी यह खास उपलब्धि हासिल करने वाली नॉर्थ अमेरिका में पहली हिंदी फिल्म बन गई है।

सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया, ”इतिहास बन गया!! एनिमल ने उत्तरी अमेरिका में 1 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया। यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली हिंदी फिल्म! टूटेंगे कई और रिकॉर्ड!” इस बीच, फिल्म ने अब तक 12539 शो के लिए 745992 टिकट बेचे हैं। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक ‘एनिमल’ ने एडवांस बुकिंग में करीब 20 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। इसके हिंदी वर्जन के लिए 575197, जबकि तेलुगु शो के लिए 163361 टिकट बिके। बता दें कि सेंसर बोर्ड ने ‘एनिमल’ को ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म का रन टाइम 3 घंटे 35 मिनट है।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

Next Story